---Advertisement---

Holi 2023: होली के शुभ अवसर पर इस तरह से तैयार करें पूजा की थाली, जानें सामग्री की पूरी लिस्ट

होली का त्योहार पूरे देश में 8 मार्च को धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं होली से पहले होलिका दहन की पूजा की जाती है। इसमें थाली का विशेष महत्व है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि थाली में किन चीजों को शामिल करें।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 3, 2023 5:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: होली का त्योहार आने वाला है। इस पर्व को लेकर सभी के मन की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। वहीं लोग होली की तैयारी में भी लगे हुए हैं। आपको बता दें, इस वर्ष ये त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन जलाई जाएगी।

बता दें, होलिका दहन के दिन पूजा करने का रीति रिवाज है। इस दिन सभी लोग अपने परिवार के साथ होलिका दहन की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं होलिका दहन के पूजा थाली में कई सारी चीजों को रखने का रीति-रिवाज भी है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं होली के दिन किन सारी चीजों को रखने का रिवाज है। इन चीजों को रखे बिना होलिका दहन की पूजा अधूरी मानी जाती है।

होलिका दहन में इस तरह सजाएं पूजा की थाली

रोली
चावल
कुमकुम
कच्चा सूत
साबूत हल्दी
मूंग
कर्पूर
धूप
फूल
माला
बताशे
नारियल
बदगुल्लों की माला
रंगोली
सूत
मटर
चना
गेहूं
अलसी
फल
गुलाल
मिठाई
लोटा
गेहूं की बालियां
जल
लाल धागा

Also Read: HOLI: विलुप्त होते जा रहे फगुआ के फनकार, शहरों से ही नहीं गावों से भी गायब हो गए राग और ढोलक की थाप

इस तरह से करें होलिका दहन की पूजा

स्टेप 1: होलिका दहन के दिन सबसे पहले भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें।

स्टेप 2: अब होलिका की पूजा करें और उन्हें हल्दी, मूंग, बताशे, चावल, फूल, अक्षत और रोली अर्पित करें।

स्टेप 3: अब माला चढ़ाएं और नारियल अर्पित करें।

स्टेप 4: अब कच्चा सूत के साथ परिक्रमा करें और होलिका पर सूत बांधे।

स्टेप 5: अब प्रहलाद और नृसिंह भगवान की पूजा अर्चना करें और इन्हें अक्षत, रोली, गंध और फूल चढ़ाएं।

स्टेप 6: अब प्रसाद की सभी सामग्री होलिका को अर्पित करें। अब दीप प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्राथना करें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026