---Advertisement---

Janmashtami 2023: कृष्ण कन्हैया के जन्म महोत्सव पर होता है दही हांडी का महोत्सव, जानिए क्या है इसे मनाने की असली वजह

बहुत जल्द कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। इस खास अवसर पर दही हांड़ी महोत्सव बड़े स्तर पर मनाई जाती है। मगर क्या आपको पता है दही हांड़ी क्यों मानते है। यदि नहीं तो आज हम आपको इसका कारण बतायेगे। कारण जानने के लिए पढ़िए पूरा आर्टिकल।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 2, 2023 3:07 अपराह्न

Janmashtami 2023
Follow Us
---Advertisement---

Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार काफी नजदीक है। लोग कृष्ण जन्माष्टमी को बड़ी भव्यता से मनाते है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा करते है। ऐसी मान्यता है की इस दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस वजह से लोग कृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे बाल गोपाल की पूजा करते है। कृष्ण को माखन बेहद पसंद है इस वजह से उन्हें माखन का भोग लगाया जाता है। लोग कृष्ण के जन्मदिन को कई तरीके से मनाते है। कृष्ण जन्माष्टमी की सबसे खास चीज होती है दही हांडी महोत्सव। लोग आजकल बड़े स्तर पर दही हंडी का महोत्सव मानते है। मगर क्या आपको पता है की दही हांडी का यह महोत्सव लोग मनाते क्यों है? यदि नहीं, तो चालिए जानते है क्यों मनाई जाती है दही हांडी?

क्यों मनाई जाती है दही हंडी?

आप सभी को इस बात की जानकारी होगी की भगवान श्री कृष्ण को माखन खाना कितना पसंद है। ऐसा कहा जाता है की कृष्ण कन्हैया जब गोकुल में थे। तब वे अपने घर और पूरे गांव के हर एक घर से माखन चुराकर खा लेते थे। इस वजह से माँ यशोदा और गोखुल की औरतें दही और माखन के मटके को चुराकर घर में ऊपर लटकाकर रखने लगी। मगर कृष्ण कन्हैया माखन चुराने से बाज नहीं आए। वे अपने दोस्तों के साथ चुपके से जाते थे। और वहां जाकर अपने दोस्तों के उपर चढ़ माखन की मटकी से माखन खाते थे। इसी से प्रेरित होकर लोग दही हांडी का महोत्सव मनाते है। पहले दही हांडी गुजरात और महाराष्ट्र में मनाई जाती थी। मगर समय के साथ पूरे देश में यह महोत्सव लोकप्रिय हो गई है।

कैसे मनाई जाति है दही हंडी

आपको बता दे की दही हांडी का महोत्सव छोटे से लेकर बड़े स्तर पर मनाई जाति है। आपको बता दे की दही हांडी के उत्सव के लिए अलग-अलग टीम बनाई जाति है। बता दे की ये टीमें पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टंगी हांडी को फोड़ने का प्रयास करते हैं। बता दे की पिरामिड बनाने वाले लोगों को गोविंदा कहा जाता हैं। लोग पिरामिड बनाकर ऊपर लटकी हांड़ी को तोड़ने का प्रयास करते है। नीचे सबसे मजबूत लोग रखते है। ताकि वे ऊपर चढ़ रहे लोगों का भार झेल सके। एक आदमी इस पिरामिड पर चढ़कर सबसे ऊपर जाकर हंडी को तोड़ता है। कई टीमें हर साल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते है। जो टीम दही हांडी जीतता है उसे पुरस्कार दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है की दही हांडी के उत्सव में भाग लेने वाले लोगों पर भगवान कृष्ण की कृपा होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026