---Advertisement---

Janmashtami 2023: इस बार जन्‍माष्‍टमी पर कैदियों की ओर से बनाए पोशाक में नज़र आएंगे श्री बांके बिहारी, जानें और क्या-क्‍या हैं खास बातें

Janmashtami 2023: इस साल जन्माष्टमी त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा। दरअसल 6 सितंबर को 3:39 से 7 सितंबर को 4:16 तक जन्माष्टमी का त्योहार है। ऐसे में आप इस बीच किसी भी दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर सकते हैं। साथ ही जन्माष्टमी पर बांके बिहारी जेल की पोशाक में नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 6, 2023 2:30 अपराह्न | Updated: सितम्बर 6, 2023 7:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लाह से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का काफी पौराणिक महत्व है। बता दें क‍ि जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस पावन दिन मथुरा नगरी में कंस के कारागृह में देवकी मां की आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जा रहा है। दरअसल इस बार अधिकांश लोग 6 सितंबर को 3:39 बजे से 7 सितंबर को 4:16 तक जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं। इस पावन समयावधि में लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना अपने-अपने अनुसार कर रहे हैं और करेंगे।

इस साल जन्माष्टमी पर विशेष पोषक में नजर आएंगे बांके बिहारी

इस साल जन्माष्टमी के उपलक्ष पर कृष्ण की नगरी मथुरा में कई तरह के विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, इस बार जन्माष्टमी पर मथुरा की जेल में कैदियों की ओर से बनाई गई पोशाक को श्री बांके बिहारी जी जी को पहनाई जाएगी। विशेष तौर पर बांके बिहारी जी को जन्माष्टमी पर जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई पोशाक पहनाई जाती हैं। मथुरा जिला जेल में कैदी अपने भाव से पोशाक बनाने में जुट जाते हैं। आपको बता दें कि, जन्माष्टमी पर वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी वही पोशाक पहनेंगे जो जेल के बंदियों द्वारा बनाई जाती है।

8 बंदियों ने मिलकर तैयार की ये पोशाक

बांके बिहारी जी को पहनाई जाने वाली पोशाक में बांके बिहारी जी का जमादार घाघरा यानी लहंगा, पिछवाई यानी इकलाई, ओढ़नी यानी फरिया, नीचे का बिछौना, कमरबंद, चोटिला और श्री जी का लहंगा और पाग शामिल है। इसी के साथ गहने आभूषण, मुकुट, टिपारे, मोरपखा और लकुटी बंसी आदि अलग श्रृंगार होते हैं। इस पोशाक को 8 बंदियों ने मिलकर तैयार किया है। सभी बंदियों ने इस पोशाक को बनाने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगाया है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, 6 सितंबर बुधवार को शाम में उत्तर प्रदेश के कारगर मंत्री धर्मवीर प्रजापति श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। साथ ही जेल अधीक्षक मथुरा के साथ मुख्य पुजारी जी को बंदियों द्वारा निर्मित पोशाक सौंपेंगे। इसके उपरांत श्री बांके बिहारी मंगल आरती के समय बंदियों द्वारा बनाई गई पोशाक को धारण करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026