---Advertisement---

Jitiya Vrat 2023: संतान से जुड़ी सारी कामनाओं को पूरा करती हैं जितिया माता, जानें पूजा और व्रत से जुड़ी सारी डिटेल्स

महिलाएं इस उपवास को विशेषतौर पर संतान पाने की कामना और उसके सुखी संसार के लिए करती हैं. आज इस पवित्र व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा संबंधी जानकारियों के बारे में आपको बताने जा रह हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 8:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jitiya Vrat 2023: हिंदू मान्यताओं में व्रत करने को अच्छा बताया गया है, इस दौरान प्रभु के नाम का सुमिरन करने से तन के साथ मन भी प्रसन्न हो जाता है. जितिया व्रत भी इन्हीं में से एक है जिसका लोगों के बीच अपना धार्मिक महत्व है. इस बार यह 6 अक्टूबर 2023 को रखा जाने वाला है, तीन दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरूआत 5 तारीख से होगी जिसका समापन 7 को किया जाएगा. महिलाएं इस उपवास को खासतौर पर संतान पाने की कामना और उसके सुखी संसार के लिए करती हैं. आज इस पवित्र व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा संबंधी जानकारियों के बारे में आपको बताने जा रह हैं.

जान लीजिए जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त

शुभ फल देने वाला यह व्रत हर साल आस्था के साथ मनाया जाता हैं, बता दें कि इस बार का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 45 मिनट से लेकर तक व इसके बाद दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 37 तक रहने वाला है. इस बीच आप पूजन और दान आदि का कार्य किया जा सकता है इसके अलावा पूरा दिन ही काफी खास है.

व्रत में रखें इस बात का रखें ध्यान

जितिया माता के यह व्रत काफी शुभ और विशेष फल देने वाला है. पूजा करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप भी इसे प्राप्त कर सकते हैं. माता को सरसो का तेल और धागा चढाने का खासतौर पर महत्व है, इस दिन महिलाएं जितिया माता का लॉकेट धारण करती हैं, साथ ही उन्हें सरसो का तेल और खल का भोग भी लगाते हैं.

इस तरह करें माता को प्रसन्न

इस दिन जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहने इसके बाद जितिया माता के सामने व्रत करने का संकल्प लें और फल, फूल, मिष्ठान आदि चढाकर उनकी पूजा करें. व्रत सम्पन्न करने के लिए इस जितिया माता की कथा सुनें और बाकी लोगों को भी सुनाएं. इस दिन आस्थापूर्वक व्रत और उपवास रखने से जीवन में चल रहें क्लेश समाप्त होते हैं साथ ही बच्चों के उपर भी आशिर्वाद बना रहता हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026

Leave a Comment