---Advertisement---

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती के मौके पर बैंकिंग सेवाओं पर ब्रेक! इन राज्यों में रहेगा अवकाश, बाहर निकलने से पहले जानें सबकुछ

Mahavir Jayanti 2026 का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।  ये जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस का प्रतीक है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Mahavir Jayanti 2026
Follow Us
---Advertisement---

Mahavir Jayanti 2026: बता दें कि आज देशभर में महावीर जयंती का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।  ये त्योहार जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस का प्रतीक है। बता दें कि आज कई राज्यों में बैंक बंद है, जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किन राज्यों में बैंक बंद रहेगा और कहां पर बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, देश भर में बैंक की छुट्टियां एक समान नहीं होती हैं और क्षेत्रीय रीति-रिवाजों के आधार पर शहरों में अलग-अलग होती हैं। चलिए आपको बताते है कि किन राज्यों में बैंक की छुट्टी है और कहां बैंक खुला है?

इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

Mahavir Jayanti 2026 के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बाकि राज्यों में बैंक सुचारू रूप से काम करेंगे।

वहीं अगर शेयर मार्केट की बात करें कि इस दिन शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगा। बीएसई की तरह, एनएसई पर भी आज पूरी तरह से कारोबार बंद रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।

Mahavir Jayanti 2026 को लेकर कई राज्यों में धूम

महावीर जयंती 2026 को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर साल बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाती है, और इस बार भी कई राज्यों में खास तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, और बिहार समेत कई राज्यों में महावीर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस दिन जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भक्त भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक करते हैं और शांति, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 June 2026

जून 29, 2026

Rain Alert 30 June 2026

जून 29, 2026

Bullet Train

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026

कल का मौसम 30 June 2026

जून 29, 2026