---Advertisement---

Navratri 2024: यहां जानें शैलपुत्री की पूजा विधि, व्रत में क्या खाने से दिन भर रह सकते हैं फ्रेश और एनर्जेटिक

Navratri 2024: कलश स्थापना की शुरुआत के साथ आज मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। ऐसे में व्रत रखने वाले लोग इन चीजों का खास ख्याल रखें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2024 6:30 पूर्वाह्न

Navratri 2024
Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) के त्यौहार का काफी महत्व है और ऐसे में 3 अक्टूबर यानी आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अगर विधि विधान से पूजा की जाए तो मां दुर्गा की कृपा आप पर बनती है और ऐसे में कलश स्थापना के साथ इस पूजा की शुरुआत की जाती है। मां की शैलपुत्री रूप को आज के दिन पूजा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पूजन विधि और व्रत रखने वाले लोग क्या खाएं जो उन्हें फ्रेश रखने के लिए है फायदेमंद।

Navratri 2024 पर मां शैलपुत्री की करें इस तरह पूजा

शैलपुत्री देवी की पूजा करने के लिए आप सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके मंदिर को सजाने इसके लिए एक लाल कपड़े को बिछा ले। उस पर मां दुर्गा को स्थापित करें।पहले उन्हें सिंदूर का तिलक लगाए और फिर डाल रंग के फूल अर्पित करें। माता शैलपुत्री को लाल रंग बेहद पसंद है और लाल रंग के फूल अर्पित करने से वह खुश होती हैं। इसके बाद फल और मिठाई चढ़ाएं घी का दिया जलाएं। बता दे कि दुर्गा चालीसा और आरती के बिना पूजा अधूरा माना जाएगा इसलिए अंत में आरती जरूर करें।

Navratri 2024 पर व्रत में खाए ये चीजें

नवरात्रि के दिन अगर आप व्रत रख रहे हैं ऐसे में किन चीजों का सेवन करें अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज है तो आईए जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत में आप क्या-क्या खा सकते हैं।

फलों का सेवन

आप इस दौरान ताजा फलों का सेवन कर सकते हैं जैसे सेब, केला, अंगूर, पपीता आप किसी भी फल को खा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट खा सकते हैं आप

आप व्रत के दौरान दूध, दही, पनीर, घी का सेवन कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स भी है फायदेमंद

अखरोट, काजू, किशमिश बादाम भी आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि यह आपको एनर्जेटिक रखने के लिए बेहतर विकल्प है लेकिन इसकी मात्रा कम रखें।

इन आटे को खा सकते हैं आप

कुट्टू के आटे, सिंघाड़े का आटा, समा चावल का आटा, अरारोट आटा, साबूदाने का आटा आप खा सकते हैं।

इन चीजों का सेवन भी है फायदेमंद

खीरा, टमाटर, कच्चा केला, गाजर, अरबी, शकरकंद और आलू भी इस दौरान खाए जाते हैं और ये काफी फायदेमंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026