---Advertisement---

Navratri 2024: मां दुर्गा देवी की आरती; ‘मैया जय अंबे गौरी, मैया जय..,’ यहां पढ़ें

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पहर जारी है। इस दौरान देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग जो सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले देवी दुर्गा देवी की पूजा-अराधना करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 4, 2024 5:30 पूर्वाह्न

Navratri 2024
Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पहर जारी है। इस दौरान देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग जो सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले देवी दुर्गा देवी की पूजा-अराधना करते हैं। देवी दुर्गा की पूजन करने के पश्चात आरती पढ़ना बेहद अनिवार्य माना जाता है। ऐसे में हम आपके लिए यहां देवी दुर्गा की आरती वीडियो और टेक्स्ट में संलग्न कर रहे हैं ताकि आपकी पूजन प्रक्रिया पूर्ण हो सके। (Navratri 2024)

Devi Durga Aarti Video ।। देवी दुर्गा की आरती वीडियो

Devi Durga Aarti Lyrics।। देवी दुर्गा की आरती लिरीक्स इन हिंदी

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता,
भक्तन की दुख हरता । सुख संपति करता ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी ।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026