---Advertisement---

Premanand Maharaj: ‘ये दूध देगी!’ इतनी छोटी गाय देख अवाक रह गए प्रेमानंद महाराज, कहा ‘नवजात बच्चा इतना..’

Premanand Maharaj: छोटे कद-काठी की गाय अगर दूध भी देती हो तो ये एक आश्चर्यजनक बात हो जाती है। आम तौर पर लोग इस तरह की बातों को सुन अवाक भी रह जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2024 12:30 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: छोटे कद-काठी की गाय अगर दूध भी देती हो तो ये एक आश्चर्यजनक बात हो जाती है। आम तौर पर लोग इस तरह की बातों को सुन अवाक भी रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj) के साथ। दरअसल, प्रेमानंद महाराज के समक्ष एक भक्त अपनी गौ-माता को लेकर पहुंचे थे। संख्या के हिसाब से भक्त के पास दो गायें थीं जिनकी कद-काठी बछड़े के समान थी। ऐसा देख गुरु प्रेमानंद महाराज पहले तो अवाक रह गए। उन्होंने आश्चर्यजनक भाव में पूछा ‘ये दूध भी देगी।’ प्रेमानंद महाराज ने कहा हम समझ रहे थे ‘नवजात बच्चा इतना होता है।’ इस पूरे प्रकरण से जुड़ा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छोट कद-काठी की गाय देखकर अवाक रह गए गुरु Premanand Maharaj

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) एक भक्त से शिष्टाचार भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गुरु प्रेमानंद महाराज भक्त द्वारा लाई गई दो छोटी-छोटी गाय को देखकर अवाक रह जाते हैं। भक्त कहते हैं कि “महाराज जी आपको दर्शन कराने लाए हैं। ये बछिया नहीं गाय है।” भक्त के इस बात को सुनकर प्रेमानंद महाराज अवाक रह जाते हैं। गुरु प्रेमानंद कहते हैं “ये गाय है, ये दूध देगी। हम समझ रहे थे नवजात बच्चा इतना होता है। चलिए गौ सेवा भी बन जाएगा और दूध भी देगी।”

गुरु प्रेमानंद जी महाराज फिर भक्त की बात को सुनकर हंसते हुए कहते हैं “हमने सोचा बछिया है।” इसके बाद प्रेमानंद जी दोनों छोटी गायों के गले में माला डलवाते हैं। भक्त के निवेदन पर गुरु प्रेमानंद (Premanand Maharaj) द्वारा एक गाय को कामधेनु दो दूसरी गाय को नंदनी नाम दिया जाता है।” इसके बाद गुरु प्रेमानंद कामधेनु और नंदनी नाम का जिक्र कर बताते हैं कि “गुरु वशिष्ठ जी की गाय का नाम नंदनी था। भगवान परशुराम जी के पिता जमदगनी जी के यहां कामधेनु नामक गाय थी। ये दोनों गाय दिव्य थीं। इसके बाद गुरु प्रेमानंद छोटी गौ-माता को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।”

छोटे कद-काठी की गाय बनी सुर्खियों का विषय!

‘भजन मार्ग’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो में दो छोटे कद-काठी की गाय नजर आ रही हैं। गाय को खरीद कर लाने वाले भक्त ने बताया कि “ये मीनि-मीनिएचर 9Mini-Miniature) प्रजाति की गाय है। इसकी कद-काठी इतनी ही होती है। इस प्रजाति की गाय 1 लीटर दूध भी देती हैं। मीनि-मीनिएचर नस्ल की गाय का दूध बेहद फायदेमंद होता है।” भक्त ने गुरु प्रेमानंद (Premanand Maharaj) जी के दरबार में ये भी बताया कि ये गाय सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं और इन्हें देखने दूर-दराज से लोग आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026