---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: देशभर में राखी बंधन के त्‍योहार को लेकर सराबोर हुए भाई-बहन, सुबह में केवल इतने समय तक ही है शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023: राखी की तैयारियां इसके आने से पहले ही शुरू हो जाती हैं। इस बार भी इस त्योहार को लेकर लोगों ने कई तैयारियां की हैं मगर इस बार त्योहार दो दिन होने के कारण लोगों में इसके शुभ मुहूर्त को लेकर थोड़ी उलझन है। ऐसे में हम आपको इस लेख में बताएंगे कि 31 अगस्त को आप अपने भाईयों को राखी कितने बजे तक बांध सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 31, 2023 4:00 पूर्वाह्न

Getty Images
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: हर साल की तरह इस साल भी पूरा देश रक्षाबंधन के त्योहार के लिए काफ़ी उत्साहित हैं। इस बार राखी का यह ख़ास त्योहार 30 और 31 दोनों दिन मनाया जाने वाला है। ऐसे में कई लोग अब भी राखी बांधने के शुभ मुहुर्त को लेकर असमंजस में हैं। जिन लोगों ने 30 अगस्त को राखी का त्योहार मना लिया है उनको तो शुभ मुहूर्त जानने की ज़रूरत नहीं है। मगर जो लोग 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने वाले हैं हम उनको इस लेख के माध्यम से राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने वाले हैं। 

31 अगस्त को इस समय पर राखी बांधना होगा शुभ

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रक्षाबंधन का त्योहर श्रावण शुक्ल की पूर्णिमा को पड़ता है। वहीं इस बार रक्षाबंधन मनाने का मुहूर्त काफ़ी कम है। जहां 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 02 मिनट से शुरु हुआ था। वहीं 31 अगस्त को यह मुहूर्त केवल सुबह के 7 बजकर 05 मिनट तक ही रहेगा। ऐसे में आपको अपने भाई को राखी इसी शुभ मुहूर्त के अंदर बांधनी होगी। यदि आप इस मुहूर्त में अपने भाई को राखी नहीं बांध पाती हैं तो फिर आप अपने भाई को राखी ना बांधे क्योंकि 7 बजकर 05 मिनट के बाद सावन पूर्णिमा की शुभ तिथि समाप्त हो जाएगी। 

खत्म हुआ भद्रा काल 

हमने आपको इससे पहले भी बताया था कि इस बार रक्षाबंधन पर 10 घंटे तक भद्रा काल लगने वाला है। भद्रा काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। इस काल को हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि भद्रा काल का समय अब समाप्त हो चुका है। यह 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरु हुआ था और उसी दिन रात 9 बजकर 02 मिनट पर ख़त्म हो गया था। 

Raksha Bandhan 2023 पर इस तरह बांधे राखी 

रक्षाबंधन पर अपने भाई की पूजा तो हर कोई करता है। मगर इसका भी एक सही तरीक़ा होना चाहिए, जो हम आज आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल भाई को राखी बांधने से पहले उसकी पूजा करना सबसे ज़रूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर किस तरह अपने भाई की पूजा करके उसे राखी बांधनी चाहिए।

1.  सबसे पहले रोली का इस्तेमाल करके अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएं। 

2. इसके बाद कच्चे चावल लगाकर टीका पूरा करें।

3. फिर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे और उससे ज़िंदगीभर रक्षा करने का वचन लें। याद रहे कि राखी बांधते समय आप और आपके भाई, अपने सिर पर कपड़ा ज़रूर रखें।

4. अब जब आपने अपने भाई को राखी बांध दी है तो अब उसे मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा कराएं और उससे अपना मनचाहा तोहफ़ा लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026