---Advertisement---

Sawan 2024: क्या सावन के दिनों में शारीरिक संबंध बनाना है अशुभ? जानें शास्त्रीय मान्यता व अन्य नियम

Sawan 2024: 22 जुलाई 2024, यानी आगामी कल से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में लोग भगवान भोलेनाथ की अराधना में पूरी तरह से लीन हो जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 21, 2024 6:33 अपराह्न

Sawan 2024
Follow Us
---Advertisement---

Sawan 2024: 22 जुलाई 2024, यानी आगामी कल से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में लोग भगवान भोलेनाथ की अराधना में पूरी तरह से लीन हो जाएंगे। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भक्त, भगवान शिव जी के ज्योति स्वरूप में विराजमान 12 मंदिरों (ज्योतिर्लिंग) में पहुंच कर जलाभिषेक व दर्शन-पूजन करेंगे।

धार्मिक एवं शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार सावन (Sawan 2024) के महीने में शारीरिक एवं मानसिक शुद्धता को बनाए रखना बेहद जरुरी है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या वैवाहिक दंपति के बीच यौन संबंध स्थापित करने से शारीरिक और मानसिक शुद्धता खंडित होती है? क्या सावन के दिनों में शारीरिक संबंध बनाना अशुभ है? ऐसे में आइए हम आपको इस तरह के सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

क्या सावन में शारीरिक संबंध बनाना है अशुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का समय माना जाता है। ऐसे में ढ़ेर सारे लोग इस तय समयावधि के दौरान शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनाए रखने के लिए शारीरिक संबंधों से दूर रहते हैं। इसके अलावा सावन या फिर अन्य किसी भी धार्मिक त्योहार के समयावधि में शारीरिक संबंध बनाना या न बनाना व्यक्तिगत आस्था और विश्वास पर निर्भर करता है। आप अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

सावन के दौरान पति-पत्नी या अन्य वर्ग भी सोमवार के दिन व्रत और उपवास रखते हैं। मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति बांधाओं को पार कर सफलता की राह पर आगे बढ़ता है। ऐसे में व्रत के दौरान शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनाए रखने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करना शुभ माना जाता है।

पती-पत्नी कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

सावन के दिनों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। ऐसे में पति-पत्नी को अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए संयुक्त रूप से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके तहत नियमित रुप से एक लोटा में दूध, दूब घास, केसर, पुष्प, चंदन, अभ्रक के साथ लाल फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ता है और शादीशुदा जिंदगी में चल रही तकरार से मुक्ति मिलती है।

डिस्क्लेमर– यह सूचना लोगों को सामान्य जानकारी के लिए सिर्फ मान्यताओं और इंटरनेट पर मिलने वाली जानकारी के आधार पर दी गई है। डीएनपी न्यूज नेटवर्क/लेखक किसी भी तरह की मान्यता व जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में आप किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Rashifal 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 3, 2026