---Advertisement---

Navratri 2023: नवरात्रि में इन वस्तुओं को घर में रखने से बरसती है देवी मां की कृपा, शुभ फलों के साथ-साथ होती है बरकत

अम्बे माता को श्रृद्धा भाव से जो भी कुछ अर्पित किया जाता है वो उसे स्वीकार कर लेती है मगर ऐसी कुछ चीजें है जो देवी माता को बेहद पसंद है ऐसे में इन वस्तुओं को इन पावन दिनों में घर पर लाकर उनकी कृपा पाई जा सकती है. इनके बारे में जानकारी दी जा रही है

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 12, 2023 5:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2023: देवी शक्ति के नौ रूपों को समर्पित नवरात्रि के नौ दिनों का सभी भक्त पलके बिछाए इंतजार करते हैं. इस बार पवित्र शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है, ऐसे में देवी के स्वागत के लिए भक्तों ने पहले से ही तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है. मान्यताओं के अनुसार वैसे तो अम्बे माता को श्रृद्धा भाव से जो भी कुछ अर्पित किया जाता है वो उसे स्वीकार कर लेती है मगर ऐसी कुछ चीजें है जो देवी माता को बेहद पसंद है ऐसे में इन वस्तुओं को इन पावन दिनों में घर पर लाकर उनकी कृपा पाई जा सकती है. आज आपकों इन्हीं के बारें में बताने जा रहे हैं-

नवरात्रि व्रत और शुभ मुहूर्त

बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने जा रहे है जोकि 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगी. ऐसे में यह तिथि 11:24 मिनट से अगले दिन 12:25 तक रहने वाली है वहीं इस बीच देवी को प्रसन्न करने के लिए इन विशेष वस्तुओं को घर में ला सकते हैं. इस दौरान व्रत आदि रखने का भी काफी महत्व होता है, अपनी इच्छा के अनुसार व्रत करने का भी संकल्प ले सकते हैं.

नारियल से करें देवी मां का स्वागत

नवरात्रि के पहले दिन नारियल की स्थापना भी की जाती है इसे माता के प्रतीक के रूप में मानकर नारियल पर मोली और चुन्नी बांधकर इसकी पूजा करनी चाहिए. नारियल को नौ दिनों तक घर में रखने से घर में माता का वास हो जाता है.

कलश स्थापना करें

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना भी की जाती है, इसके लिए आप अपनी श्रृद्धा के मुताबिक मिट्टी, तांबे, चांदी आदी का कलश लेकर उसे माता के दरबार में स्थापित कर सकते हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है.

गोटे वाली चुन्नी

माता अम्बे को चुन्नी काफी पसंद है इसलिए पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग की चुन्नी पहनाई जाती है. शारदीय नवरात्रि में दुर्गा माता को श्रृंगार अर्पित करने के साथ उन्हें चुन्नी भी चढ़ानी चाहिए.

मोली को लाना न भूलें

मोली का धागा काभी शुभ माना जाती है, इसे लाने से घर की सारी विपत्तियां और क्लेश दूर होते हैं. नवरात्रि में पहले दिन देवी को मोली पहनाने के बाद सभी के हाथों पर जय माता दी बोलते हुए इसे बांधना चाहिए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026

Leave a Comment