---Advertisement---

Surya Grahan 2023: शनिश्चरी अमावस्या पर आज इस समय लगने जा रहा है सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल के साथ इन जरूरी बातों का कैसे रखें ध्यान

इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. ऐसे में इसे कैसे और किन देशों के लोग देख सकेंगे, साथ ही सूतक काल से जुड़ी हुई हर डीटेल यहां बताने जा रहे हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 14, 2023 5:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Surya Grahan 2023: सूर्य और चंद्र ग्रहण हमारे सौरमंडल में होने वाली खूबसूरत खगोलीय घटनाओं में एक है, साल में कई बार यह लगते हैं. बता दें कि सूर्य ग्रहण का कई मायनों में धार्मिक महत्व भी होता है जिसे लेकर ज्योतिष के जानकर विशेष दावे करते हैं. अब तक इस साल में दो ग्रहण लग चुके है वहीं इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. ऐसे में इसे कैसे और किन देशों के लोग देख सकेंगे, साथ ही सूतक काल से जुड़ी हुई हर डीटेल यहां बताने जा रहे हैं.

जान लीजिए ग्रहण की टाइमिंग

बता दें कि आज 14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कई सालों के बाद सूर्य ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है, भारत के समय के मुताबिक यह रात के 08 बजकर 24 मिनट से लेकर 02 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है. वहीं इसके ठीक 15 दिनों के बाद इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है इस पर कई जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए बताने जा रहे हैं.

इन देशों में रहेगा सूतक काल का असर

आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और दक्षिण अमेरिका जैसे पश्चिमी जगहों पर देखने को मिलेगा, इस बीच भारत में रात होने के चलते इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. ग्रहण में सूतक काल इसके शुरू होने के 12 घंटे पहले की मानी जाती है, चूंकि इस बार यह अद्भुत घटना का साक्षी भारत नही बन पाएगा इसलिए सूतक काल भी यहा मान्य नहीं होगा.

ग्रहण में अपनाई जाने वाली कुछ खास बातें

सूरज से जुड़ी यह प्राकृतिक घटना इंसानी दिमाग के साथ पूरी दुनिया पर भी अपना असर डालती है. वहीं आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन कई सालों के बाद ऐसा होने जा रहा है, ऐसे में कुछ खास बातों के बारे में पता होना जरूरी है, जैसे

ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कामों को करने की मनाही होती हो ऐसे में आप दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे हो इन्हें करने से बचना चाहिए.

मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में भगवान का भजन और उनका नाम का जाप करना कल्याणकारी होता है, इसे कर सकते हैं.

किसी भी ग्रहण में चीजों को खराब होने से बचाने के लिए खाने और पीने के सामानों में तुलसी का पत्ता डालकर उसका सेवन करना चाहिए.

सूर्य ग्रहण का असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है इसलिए जितना हो सके इस समय में प्रसन्न रहकर दिमाग को शांत रखना चाहिए.

ग्रहण के खत्म होने का बाद स्नान आदि करके जरूरत मंदो को दान दक्षिणा देनी चाहिए. इससे पुण्य की प्रप्ति होती है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026

Leave a Comment