---Advertisement---

Aiims Deoghar Recruitment 2024: खुशखबरी! एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर; जानें आवेदन से जुड़े सभी डिटेल

Aiims Deoghar Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड के देवघर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से योग्य उम्मीदवारों के लिए नौकरी से जुड़ा नोटीफिकेशन जारी हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 11, 2024 2:43 अपराह्न

Aiims Deoghar Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Aiims Deoghar Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड के देवघर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से योग्य उम्मीदवारों के लिए नौकरी से जुड़ा नोटीफिकेशन जारी हुआ है।

देवघर एम्स की आधिकारिक साइट पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार एम्स देवघर ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन टीचिंग) के 99 अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक साइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2024 है।

कैसे करें आवेदन?

एम्स देवघर की ओर से सीनियर रेजिडेंट (नॉन टीचिंग) के 99 पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एम्स के आधिकारिक साइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘आवेदन’ विकल्प को चुनना होगा।

आवेदन विकल्प को चुनने के बाद उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े डिटेल को साइट पर दर्ज करेंगे। इसके बाद सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स व हस्ताक्षर को अपलोड कर सकेंगे।

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स व हस्ताक्षर को अपलोड करने के बाद निर्धारित की गई फीस को जमा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदन से जुड़े अन्य डिटेल

देवघर एम्स द्वारा सीनियर रेजिडेंट (नॉन टीचिंग) के विभिन्न पदों पर आमंत्रित किए गए आवेदन के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 3000 रुपये, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी व महिलाओं के लिए ये आवेदन निशुल्कहै।

शैक्षणिक योग्यता– देवघर एम्स में सीनियर रेजिडेंट (नॉन टीचिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होना अनिवार्य है। बता दें कि इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपये प्रति माहकी तनख्वाह मिलेगी।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026