---Advertisement---

AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, विकलांगों के लिए निशुल्क आवेदन का प्रावधान; जानें डिटेल

AIIMS Recruitment 2024: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नर्सिंग ऑफिसर के पोस्ट पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2024 6:06 अपराह्न

AIIMS Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

AIIMS Recruitment 2024: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नर्सिंग ऑफिसर के पोस्ट पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो कि 21 अगस्त 2024 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 2024) में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। बता दें कि विकलांग उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। (AIIMS Recruitment 2024)

AIIMS में निकली भर्ती से जुड़े डिटेल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पद– नर्सिंग ऑफिसर
नंबर ऑफ पोस्ट– जारी नहीं।
आवेदन की अंतिम तिथि– 21 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– जनरल व OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये, SC/ST व EWS उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये, विकलांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए निशुल्क।
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान)
शैक्षणिक योग्यता– बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग पास होने के साथ अभ्यर्थी नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया– प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, दस्तावेज परीक्षम व मेडिकल परीक्षण

कैसे करें अप्लाई?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरुरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद आवश्यक घोषणा विकल्प को चुन कर NORCET 2024 पर क्लिक करें।

NORCET 2024 पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण करें और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए aiims.edu.in साइट पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026