---Advertisement---

‘देश का नंबर-1 राज्य…’ पंजाब में आई शिक्षा क्रांति पर आप नेता Anurag Dhanda हुए गदगद, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयास कर रही है जो सफल भी हो रही है। साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों को फायदा हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2026 3:57 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयास कर रही है जो सफल भी हो रहा है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार की सिक्षा क्रांति से गदगद हुए और उन्होंने खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि पंजाब में शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है और राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश कर रहा है।

सबसे खास बात है कि आईआईटी, नीट जैसी कड़ी परीक्षा को भी सरकार स्कूल के छात्र आसानी से पास कर रहे है जो दर्शाता है कि राज्य में सरकारी स्कूल की क्या स्थिति है। इसके अलावा स्कूलों का लगातार कायाकल्प किया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

शिक्षा क्रांति पर आप नेता Anurag Dhanda हुए गदगद

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अकाली बीजेपी सरकार में 22वें स्थान पर था, कांग्रेस सरकार में 27वें स्थान पर था, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार में शिक्षा में देश का नंबर-1 राज्य बन गया पंजाब”। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार ने कई नए कीर्तिमान हासिल किए है।

सबसे अच्छी बात है कि सरकारी स्कूलों की स्थिति काफी सुधर गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे है। साथ ही स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरूआत की गई है। जिसके तहत डिजिटल क्लास रूम, खेल के मैदान, आधुनिक शिक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

सरकारी स्कूलों पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा

गौरतलब है पंजाब में सरकारी स्कूल के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूल पर बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में दाखिले की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं जैसी व्यवस्थाओं को शिक्षा सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।

सबसे खास बात है कि दूर दराज से आने वीली छात्राओं के लिए फ्री बस की सुविधा दी गई है, ताकि उन्हें आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अलावा खेल खूद के लिए स्कूलों में बेहतर व्यवस्था की गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में पंजाब में तेजी से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा।

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026