---Advertisement---

AP Inter Results 2026: बस कुछ दिनों का इंतजार, जल्द आ सकता है आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट; इस लिंक से चेक करें अपना स्कोर

AP Inter Results 2026: आंध्र प्रदेश की एपी इंटर रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्र परिणाम आने के बाद इन तरीकों से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2026 12:59 अपराह्न

AP Inter Results 2026
Follow Us
---Advertisement---

AP Inter Results 2026: किसी भी परीक्षा के बाद उसके परिणाम का इंतजार करना छात्र के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीआईईएपी यानी आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड इस अप्रैल सप्ताह में आंध्र प्रदेश के प्रथम और सेकेंड वर्ष के नतीजे घोषित कर सकता है। एपी इंटर रिजल्ट 2026 परिणाम आने के बाद छात्र ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in और bie.ap.gov.in पर देख सकते हैं। साथ ही अपने मार्क्स मेमो डाउनलोड कर सकते हैं।

एपी इंटर रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

परीक्षा देने वाले छात्र इन चरणों का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in, resultsbie.ap.gov.in या results.apcfss.in पर जाएं।
  • इसके बाद एपी इंटर रिजल्ट 2026 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना वर्ष चुनें (पहला या दूसरा वर्ष)।
  • अपना हॉल टिकट नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट करें।
  • भविष्य में जरूरत के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और किसी जगह पर सेव कर लें।

वहीं, आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र SMS के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी एपी इंटर रिजल्ट 2026 के स्कोर देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन के SMS सेक्शन में जाएं। फिर वहां पर APGEN2 टाइप करके स्पेस दें और पंजीकरण नंबर टाइप करें और इसे 5626 पर भेजें।
  • वोकेशनल स्ट्रीम के दूसरे वर्ष के छात्र APVOC2 टाइप करके स्पेस फिर पंजीकरण नंबर टाइप करें इसे 56263 पर भेज सकते हैं।
  • एपी इंटर रिजल्ट 2026 SMS अलर्ट के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

एपी इंटर रिजल्ट 2026 के बाद बोर्ड जारी करेगा यह डिटेल

उधर, एपी इंटर रिजल्ट के ट्रेंड की बात करें, तो पिछले साल, बोर्ड ने 3 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित परीक्षाओं के इंटर दूसरे वर्ष के परिणाम 12 अप्रैल को घोषित किए थे। ऐसे में एपी इंटर रिजल्ट 2026 12 से 18 अप्रैल के करीब आ सकता है। नतीजों की घोषणा के बाद बीआईईएपी उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी जारी करेगा, जो अपने स्कोर बेहतर करना चाहते हैं या जिन विषयों में वे फेल हो गए हैं, उन्हें पास करना चाहते हैं। ऐसे में आपको नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर रखनी चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026