---Advertisement---

AP SSC 10th Result 2025: इस दिन जारी होगा आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ लें ये जरूरी खबर, एक क्लिक में चेक कर पाएंगे स्कोरकार्ड

AP SSC 10th Result 2025: आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 21, 2025 6:57 अपराह्न | Updated: अप्रैल 21, 2025 7:56 अपराह्न

AP SSC 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

AP SSC 10th Result 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। जिस रिजल्ट का उन्हें महीनों से इंतजार था वह अब आने वाला है। जब वे अपनी मार्कशीट देखेंगे तो बेहद खुश होंगे। आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

AP SSC 10th Result 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक खुलने के बाद बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी आदि दर्ज करनी होगी। ध्यान रहे कि आंध्र प्रदेश 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, आंध्र प्रदेश कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।

AP SSC 10th टॉपर्स की सूची कब होगी जारी?

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा सत्र 2024-25 के लिए 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल यानी 2025 में राज्य भर से 6.5 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। मालूम हो कि AP SSC 10th Result 2025 की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

AP SSC 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले छात्र आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर AP SSC 10th Result 2025 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

  • छात्र अगले पेज पर, हॉल टिकट नंबर दर्ज करके गेट मेमो बटन पर क्लिक करें।

  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

  • इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर लें।

ये भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2025: क्या इस तारीख को आएगा रिजल्ट? डिटेल्स जानकर खुशी से झूम उठेंगे छात्र

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026