Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। यह खबर उन सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देगी, जिन्होंने बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक बीएसईबी क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। बीएसईबी इस महीने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन प्रकिया लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए, अब सिर्फ बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होना बाकी है।
Bihar Board 10th 12th Result 2026: कब आएगा?
मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जहां स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालकर आसानी से नतीचे देख और डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट, 25 मार्च 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है। जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 उसके एक हफ्ते के अंदर जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इसको लेकर बीएसईबी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026: कैसे करें चेक?
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट, कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अलग-अलग स्ट्रीम का प्रदर्शन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जानकारी हो कि परिणाम जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में और किन तरीकों से बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 देखा जा सकता है, इसके लिए स्टूडेंट्स को इस खबर को आखिर तक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज क सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टूडेंट बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।
