Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज दोपहर में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: कितने बजे होगा जारी?
मालूम हो कि इस साल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा आयोजित की थी। पिछले साल, बिहार कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। बीएसईबी के आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल 1,558,077 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें से 1,279,294 छात्र सफल रहे, जबकि 278,783 छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए थे।
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1:15 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिर भी, जैसे-जैसे रिजल्ट घोषित होने का समय करीब आ रहा है, यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहेगा? क्या इस साल सफलता का ग्राफ पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा? आंकड़ों की बात करें तो, पिछले साल सफलता के मामले में लड़कों ने बाज़ी मारी थी। हालाँकि, अगर पिछले कुछ सालों के रुझानों पर नज़र डालें, तो लड़कियों के शैक्षिक स्तर और परीक्षा में पास होने के प्रतिशत में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिला है।
Bihar Board 10th Result 2026: मार्कशीट ऐसे करें चेक
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1:15 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट मार्कशीट चेक करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट जारी होने के बाद, बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध’बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026′ पर क्लिक करें।
- अब छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि आदि संबंधित जरुरी डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में रिजल्ट डाउलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
