---Advertisement---

B.Tech डिग्रीधारियों के लिए सुनहरा अवसर! असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर नौकरी पाने का मौका; जानें भर्ती से जुड़े सभी डिटेल

BPSC Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में जुटे योग्य युवाओं के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पड़े कुल 118 पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 17, 2024 5:14 अपराह्न

BPSC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

BPSC Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में जुटे योग्य युवाओं के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पड़े कुल 118 पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इ़सके तहत B.Tech (Bachelor of Technology) डिग्री धारण करने वाले उम्मीदवार 30 जून से पहले इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करा सकते हैं।

BPSC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए युवाओं को आयोग की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

कैसे करें आवेदन?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 118 पदों पर भर्ती होना है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘अप्लाई ऑनलाइन’ विकल्प को चुनना होगा।

अप्लाई ऑनलाइन विकल्प को चुनने के बाद साइट पर मांगे गए सभी डिटेल (नाम, पता, शिक्षा व अन्य) दर्ज करें। इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलेड करें और आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट’ कर दें। इस प्रक्रिया का पालन कर आवेदन को पूर्ण किया जा सकेगा।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

BPSC द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर की जा रही भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

आयु सीमा– न्यूनतम- 21 वर्ष व अधिकतम 37 वर्ष (पिछड़ा वर्ग, एससी/एसटी उम्मीदवारों के वर्ग को नियम के अनुसार छूट)
आवेदन शुल्क– 750 रुपये
कुल रिक्त पद– 118
पद विवरण– असिस्टेंट सिविल इंजीनियर- 113 पद
असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर- 5 पद
आवेदन की अंतिम तिथि– 30 जून 2024
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा के आधार पर।
शैक्षणिक योग्यता– असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के लिए सिविल स्ट्रीम से B.Tech की डिग्री, वहीं असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर के लिए मैकेनिकल स्ट्रीम से B.Tech की डिग्री।

नोट– ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद आयोग परीक्षा की तिथि जारी करेगा। BPSC द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के 118 पदों पर की जा रही भर्ती से जुड़े ज्यादा डिटेल हासिल करने के लिए आयोग की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026