---Advertisement---

Calcutta High Court Recruitment 2024: 12वीं पास उम्मीदवार के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका! सैलरी जानकर खुश होगा मन

Calcutta High Court Recruitment 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे तमाम युवा हैं जो सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन शैक्षणिक योग्यता के शर्तों की पूर्ती न कर पाने पर वे भर्ती परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाते।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 6, 2024 6:43 अपराह्न

Calcutta High Court Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Calcutta High Court Recruitment 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे तमाम युवा हैं जो सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन शैक्षणिक योग्यता के शर्तों की पूर्ती न कर पाने पर वे भर्ती परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाते। हम आपको आज एक ऐसी सरकारी भर्ती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

जानकारी के मुताबिक कलकत्ता हाईकोर्ट में लोअर डिवीजन क्लर्क के 291 पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें 12वीं पास उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती में चयन होने वाले उम्मीदवार को लेवल-6 (22700 रुपये से लेकर 58500 रुपये तक) के आधार पर तनख्वाह दी जाएगी। (Calcutta High Court Recruitment 2024)

भर्ती से जुड़े सभी आवश्यक डिटेल

कलकत्ता हाईकोर्ट में लोअर डिवीजन क्लर्क के 291 पदों पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पद– लोअर डिवीजन क्लर्क
पोस्ट की संख्या– 291
आवेदन की अंतिम तिथि– 26 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सभी वर्ग और सब कैटेगरी के लिए 800 रुपये / पश्चिम बंगाल के एससी-एसटी उम्मीदवार के लिए 400 रुपये।
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता– वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड से 12वीं पास और स्थानीय भाषा की जानकारी।
चयन प्रक्रिया– प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन।

कैसे करें आवेदन?

कलकत्ता हाईकोर्ट में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘अप्लाई ऑनलाइन’ विकल्प को चुन कर ‘सबमिट एंड प्रोसीड टू अप्लिकेंट लॉग इन’ पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण करें।

पंजीकरण करने के पश्चात लॉग इन करें और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026