---Advertisement---

CBSE 10th 12th Result 2024: बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों के काम आएगा ये नुस्खा! इस उपाय को अपनाकर हो सकते हैं पास

CBSE 10th 12th Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 11, 2024 3:37 अपराह्न

CBSE 10th 12th Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 10th 12th Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई आगामी सप्ताह में बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। इसको लेकर छात्रों के मन में भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे कि अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए तो क्या होगा, क्या उसे फेल माना जाएगा या फिर कोई मौका मिलेगा? ऐसे में आइए हम आपको छात्रों के मन में उठ रहे सभी तरह के सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्र क्या करें?

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए हम अहम जानकारी लेकर आए हैं। अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाता है तो सीबीएसई की ओर से उसे अपने अंकों में सुधार करने व पास करने का एक और मौका देती है।

बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र सीबीएसई द्वारा दी जा रही री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) प्रोसेस का विकल्प चुनकर अपने अंकों को और बेहतर करा सकते हैं जिससे उनके परिणाम बेहतर होने की संभावना रहती है।

कैसे करें अप्लाई?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए अप्लाई कर अपने परिणाम को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई के आवेदन पोर्टल cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन विकल्प को चुनना होगा।

री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) विकल्प को चुनने के बाद छात्र ‘ऑनलाइन आवेदन’ विकल्प को चुनकर अपने सभी आवश्यक डिटेल दर्ज कर निर्धारित की गई शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद सबमिट विकल्प को चुनकर आवेदन को पूर्ण किया जा सकता है।

सीबीएसई री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के आवेदन को स्वीकार कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी व फिर अंकों को अपडेट किया जाएगा।

कंपार्टमेंट परीक्षा देकर कर सकते हैं सुधार

सीबीएसई द्वारा कम अंक पाने या कक्षा 10वीं में 2 विषय में तो 12वीं में 1 विषय में फेल हुए छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर कोई छात्र कक्षा 10वीं में 2 विषय में या 12वीं में 1 विषय में फेल हो जाएं तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प चुन कर अपने परिणाम को बेहतर करा सकते हैं जिससे कि वे बोर्ड परीक्षा में पास हो जाएं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026