---Advertisement---

बड़ी खबर! CBSE 12th Result 2025 जारी होते ही छात्रों के खुश से खिल उठे चेहरे; चेक करें पास प्रतिशत व अन्य महत्वपूर्ण डिटेल

CBSE 12th Result 2025: बोर्ड ने छात्रों को बड़ी खुशखबरी देते हुए सीबीएसई 12वींं के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 13, 2025 11:40 पूर्वाह्न

CBSE 12th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 12th Result 2025: आखिरकार छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है, सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट सीबीसीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in. पर जाकर चेक कर सकते है। बता दें कि इस बार 88.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुई है। माना जा रहा है कि 12वीं के बाद बोर्ड आज ही 10वीं के नतीजें भी जारी कर सकता है।

छात्र CBSE 12th Result 2025 चेक करने के लिए अपनाएं ये तरीकें

  • सबसे पहले छात्रों को अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in. पर जाना होगा।
  • होमपेज पर दिए गए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर छात्रों को क्लिक करना होगा।
  • दिख रहे नए पेज पर छात्रों को सभी जरूरी डिटेल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड समेत अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद छात्रों को सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा, भविष्य के लिए छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते है।

लड़कों के मुकाबले एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 12th Result 2025 जारी कर दिए गए है, वहीं एक बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। बता दें कि इस बार 91.64 प्रतिशत छात्राओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है तो वहींं 85.70 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी है।

अगर पिछले साल की बात करें तो स्थिति ऐसी ही थी इसके अलावा 8.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई। लड़कियाँ लड़कों से 5.94% से ज़्यादा अंकों से आगे रहीं, 91% से ज़्यादा लड़कियाँ परीक्षा में पास हुईं।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट रिजन वाइज में विजयवाड़ा ने हासिल किया पहला स्थान पासिंग

बता दें कि बोर्ड ने रिजन वाइज भी लिस्ट जारी कर दिया है जिसमे विजयवाड़ा ने पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। जारी लिस्ट के अनुसार विजयवाड़ा का पासिंग पर्सेंट 99.60 रहा तो दिल्ली वेस्ट और ईस्ट का 95.37 और 95.06 रहा। इसके अलावा चंडीगढ़ का 91.61, तो वहीं नोएडा का 81.29 पर्सेंट रहा। प्रयागराज में 79.53 प्रतिशत छात्र उत्तरीर्ण हुए। गौरतलब है कि CBSE 12th Result 2025 को लेकर छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026