---Advertisement---

CBSE Board 10th Results: सीबीएसई ने घोषित किए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे, जानें कैसे करें चेक

CBSE Board 10th Results: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा के साथ 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 13, 2024 1:27 अपराह्न

CBSE Board 10th Results
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Board 10th Results: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा के साथ ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा के परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE की ओर से जारी की गई नोटिस के अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का औसतन उत्तीर्ण दर 93.60% रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर उत्तीर्ण दर के मामले में छात्रों को मात दिया है और 2.04% की बढ़ोतरी के साथ 94.75% छात्राएं 10वीं के बोर्ड परीक्षा में सफल हुई हैं।

कैसे चेक करें 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम?

सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हुआ। बोर्ड की ओर से बहुप्रतिक्षित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी आज जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि छात्र कैसे अपने परीक्षा के नतीजों को चेक कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘कक्षा 10वीं’ रीजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

कक्षा 10वीं रीजल्ट विकल्प को क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉग इन पेज पर जाकर अपना अनुक्रमांक नंबर व जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुनते ही बोर्ड परीक्षा का परिणाम आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा।

CBSE ने जारी की नोटिस

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर नोटिस जारी कर दी गई है। इसके तहत दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं के लिए कुल 2251812 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। वहीं 2238827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जिसमे से 2095467 छात्रों को सफलता मिली है। वर्ष 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण दर 93.60% है जो कि पिछले वर्ष (93.12%) की तुलना में 0.48% ज्यादा है।

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के उत्तीर्ण दर की बात करें तो ये पिछले वर्ष की तुलना में 92.27% से बढ़कर 92.71% हो गया है। वहीं छात्राओं के उत्तीर्ण दर में भी वृद्धि देखी गई है और ये पिछले साल की तुलना में 94.25% से बढ़कर 94.75% हो गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026