CBSE Class 10th, 12th Result 2026: सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 10 बोर्ड परीक्षा (सेशन 1) का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। बताया जा रहा है इस साल तेज मूल्यांकन प्रक्रिया के चलते कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले सामने आ सकते हैं। वहीं, पिछले नतीजों को देखें, तो क्लास 12वीं का परिणाम मई 2026 के दूसरे वीक से पहले जारी किया जा सकता है।
सीबीएसई क्लास 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: ऐसे चेक करें 10वीं का परिणाम
- क्लास 10वीं के छात्र वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in. पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर, “2026 Results” सेक्शन के तहत “Secondary School Examination (Class X) 2026” पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी कक्षा 10 की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- आप उसे डाउनलोड करने के बाद किसी डिवाइस में सेव कर सकते हैं।
डिजिलॉकर के जरिए भी जांच सकते हैं अपना परिणाम
आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देखने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद “Go To Result” पर क्लिक करें, और फिर “CBSE Xth Result 2026” के अंतर्गत “View Result” पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर, जन्म तिथि समेत अन्य मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका परिणाम या ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसके बाद आप परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसे किसी डिवाइस में सेव करें।
सीबीएसई क्लास 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 का लाखों छात्रों को इंतजार
जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। इनमें कक्षा 10 के लगभग 25 लाख और कक्षा 12 के 18.5 लाख छात्र शामिल हैं, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी स्कूल-स्तरीय परीक्षाओं में से एक बन गई है। मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए, छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि कक्षा 10 के नतीजे 14 अप्रैल 2026 को घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
