CBSE Class 10th Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे छात्र हैं जो परीक्षा देकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। संभव है कि जल्द ही इन सभी छात्रों का इंतजार दूर हो। कयास लगाए जा रहे हैं कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में क्लास टेंथ रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं के साथ 12वीं के नतीजें भी डिजीलॉकर, उमंग ऐप या आधिकारिक साइट पर देखे जा सकते हैं। इसमें आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाकर नतीजे चेक करना आसान है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे।
ऐसे आसानी से चेक कर सकते हैं 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम!
सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा के नतीजों के संदर्भ में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है। ऐसे में परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाना होगा।
तत्पश्चात क्लास टेंथ रिजल्ट विकल्प को चुनना होगा। फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दर्ज करानी होगी। सारे डिटेल सबमिट करते ही स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। फिर इच्छुक छात्र डाउनलोड विकल्प को चुन कर रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। सनद रहे है कि सीबीएसई द्वारा टॉपर्स की सूची नहीं जारी की जाएगी। आधिकारिक साइट से इतर छात्र डिजीलॉकर या उमंग ऐप पर जाकर भी क्लास टेंथ की नतीजे चेक कर सकते हैं।
कब जारी हो सकता है कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम?
कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा अभी जारी है। 9 अप्रैल को छात्र अंतिम परीक्षा देंगे जिसके बाद 12वीं के नतीजों की घोषणा के लिए इंतजार का दौर शुरू होगा। पुराने पैटर्न व ट्रेंड की देखें तो कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अलग-अलग जारी हो सकते हैं।
ऐसे में आसार जताए जा रहे हैं कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा परिणाम के संदर्भ में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। ऐसे में सबकी नजरें बोर्ड के ऐलान पर टिकीं हैं।
