---Advertisement---

CBSE Re-evaluation पोर्टल हुआ चालू, इस दस्तावेज के बिना छात्र नहीं कर सकेंगे अप्लाई, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें सबकुछ

CBSE Re-evaluation: सीबीएसई ने लाखों छात्रों को खुशखबरी देते हुए री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए इसका पोर्टल खोल दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2026 11:11 पूर्वाह्न

CBSE Re-evaluation
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Re-evaluation: सीबीएसई ने लाखों छात्रों को खुशखबरी देते हुए री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए इसका पोर्टल खोल दिया है। जो लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। गौरतलब है कि पेपर चेकिंग में बड़ी संख्या में छात्रों ने गड़बड़ी बताई थी। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में दुबारा पेपर चेकिंग के लिए अप्लाई किया था और आंसर सीट अपने घर पर मंगवाई थी।

वहीं अब CBSE Re-evaluation पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। हालांकि अप्लाई करते वक्त छात्रों को एक दस्तावेज दिखाना जरूरी होगा। साथ ही कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

CBSE Re-evaluation पोर्टल हुआ चालू

दरअसल सीबीएसई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “देखी गई समस्याओं के सत्यापन और प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का पोर्टल अब सक्रिय हो गया है। सुरक्षा कारणों से आधार सत्यापन को शामिल किया गया है।

जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनके माता-पिता, रिश्तेदार या अभिभावक के आधार कार्ड का विवरण इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्थिति में, आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और लिंग उसी व्यक्ति का होना चाहिए जिसका आधार कार्ड इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस दस्तावेज के बिना छात्र नहीं कर सकेंगे अप्लाई

बता दें कि सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार छात्र आधार कार्ड के बिना अप्लाई नहीं कर सकेंगे। सीबीएसई के मुताबिक कृपया ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से आधार सत्यापन को शामिल किया गया है। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनके माता-पिता, रिश्तेदार या अभिभावक के आधार कार्ड का विवरण इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस स्थिति में, आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और लिंग उसी व्यक्ति का होना चाहिए जिसका आधार कार्ड इस्तेमाल किया जा रहा है। यानि जिसका आधार कार्ड होगा, जानकारी भी उसी व्यक्ति की होगी।

ऐसे करें CBSE Re-evaluation के लिए आवेदन

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Re-evaluation/Verification लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • जिस विषय के लिए पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 1, 2026

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026