---Advertisement---

CBSE Recruitment 2024: असिस्टेंट सेक्रेटरी व JE के विभिन्न पदों के लिए जारी हुई परीक्षा की तारीख, चेक करें सभी डिटेल

CBSE Recruitment 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से असिस्टेंट सेक्रेटरी व जूनियर इंजीनियर (JE) के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 10, 2024 4:48 अपराह्न

CBSE Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Recruitment 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से असिस्टेंट सेक्रेटरी व जूनियर इंजीनियर (JE) के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। सीबीएसई की ओर से एक आधिकारिक नोटिस जारी कर विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम की तिथि तय हुई है।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार असिस्टेंट सेक्रेटरी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली ये परीक्षाएं 3 अगस्त 2024 को सुबह की पाली में होंगी। वहीं जूनियर इंजीनियर के अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी। ऐसे में आइए हम आपको परीक्षा से जुड़े कुछ आवश्यक डिटेल बताते हैं।

जारी हुई भर्ती परीक्षा की तारीख

सीबीएसई द्वारा पूर्व में निकाली गई विज्ञाप्ति के अनुसार असिस्टेंट सेक्रेटरी व जूनियर इंजीनियर (JE) के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होना है। सीबीएसई की ओर से अब आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी व जूनियर इंजीनियर के अलग-अलग पदों पर होने वाले भर्ती के लिए 3 अगस्त 2024 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली ये परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर शीट आधारित) मोड में होगी।

भर्ती से जुड़े अन्य विवरण

सीबीएसई की ओर से जारी की गई आधिकारिक नोटिस में ही असिस्टेंट सेक्रेटरी व जूनियर इंजीनियर के अलग-अलग पदों के लिए वेतन से जुड़ी जानकारीभी दी गई है। इसके तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी (प्रशासन), असिस्टेंट सेक्रेटरी (शैक्षणिक) का वेतनमान, वेतन स्तर-10 के आधार पर तय किया जाएगा।

इसके साथ ही अकाउंट ऑफिसर (लेखा अधिकारी) के लिए भी वेतमान, वेतन स्तर-10 के आधार पर तय किया जाएगा।

वहीं जूनियर इंजीनियर के पद पर जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी उन्हें वेतन स्तर- 6, जूनियर इंजीनियर अनुवाद अधिकारी को वेतन स्तर- 6 और जूनियर अकाउंटेंट (लेखाकार) को वेतन स्तर-2 के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026