---Advertisement---

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी? जानिए क्या है पासिंग मार्क्स

CBSE Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में केवल उन्हीं छात्रों को पास माना जाएगा, जिन्होंने हर अलग-अलग विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा, एक अहम बात यह भी है कि कुल मिलाकर, छात्र का प्रदर्शन सामान्य पासिंग मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 27, 2026 1:28 अपराह्न

CBSE Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Result 2026: अगर आप भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। एक ऐसी खबर जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। दरअसल, पिछले साल की तरह ही, केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से इस साल भी मई के आस-पास कक्षा दसवीं के नतीजे जारी करने की उम्मीद है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker, SMS या मोबाइल ऐप्स के ज़रिए भी अपने सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के नतीजे आसानी से चेक कर सकेंगे। ध्यान दें कि यह तभी संभव होगा जब सीबीएसई बोर्ड आधिकारिक तौर पर कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर देगा।

सीबीएसई रिजल्ट 2026: हर विषय में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कितने अंक प्राप्त करने होंगे? इस सवाल का जवाब जानने से पहले, सीबीएसई के उन खास नियमों को समझना ज़रूरी है जो हर विषय के लिए ज़रूरी न्यूनतम पासिंग अंकों को तय करते हैं। इन नियमों में सबसे अहम नियम यह है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में केवल उन्हीं छात्रों को पास माना जाएगा, जिन्होंने हर अलग-अलग विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों।

यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों होते हैं, उनमें हर पेपर के लिए 33% का न्यूनतम स्कोर हासिल करना अनिवार्य है। इसके अलावा, एक अहम बात यह भी है कि कुल मिलाकर, छात्र का प्रदर्शन सामान्य पासिंग मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए। ऐसे मामलों में, जहाँ कोई छात्र पासिंग सीमा से बहुत कम अंकों से पीछे रह जाता है, वहाँ सीबीएसई ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है। सीबीएसई कक्षा 10 वीं 2026 के नतीजे जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर और बताए गए चरणों का पालन करके अपने परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • छात्र सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘सीबीएसई कक्षा 10 वीं रिजल्ट 2026‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, वहां छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डिटेल भरें।
  • अब आपका सीबीएसई कक्षा 10 वीं परिणाम 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें, भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट लेकर रख लें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026