---Advertisement---

CBSE Results 2024: बोर्ड परीक्षा में नंबर सत्यापन व कॉपी रीचेक को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें क्या है पूरी खबर

CBSE Results 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) लगातार कक्षा 10 व 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़े अपडेट साझा कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2024 6:38 अपराह्न

CBSE Results 2024
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Results 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) लगातार कक्षा 10 व 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़े अपडेट साझा कर रहा है। इसी क्रम में सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने से पहले अंकों के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन (कॉपी रीचेक) व उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए अधिसूचना जारी हुई है।

सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यदि अपने प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं हैं तो वे बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने की तारीख से चौथे दिन से परिणाम घोषित होने की तारीख से आठवें दिन तक अंकों का सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा मूल्यांकन की गई कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन (रीचेक) के लिए भी छात्रों को मौका दिया जाएगा।

CBSE ने जारी की अधिसूचना

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज एक अधिसूचना जारी की है जिसमे अंको के सत्यापन कार्यक्रम, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं व पुनर्मूल्यांकन से जुड़े अपडेट साझा किए हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छात्र परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख के चौथे दिन से परिणाम घोषित होने की आठवें दिन तक अंक का सत्यापन करा सकते हैं।

इसके अलावा छात्र परिणाम घोषित होने की तारीख के 19वें दिन से परिणाम घोषित होने की तारीख के 20वें दिन तक स्कैन की हुई फोटोकॉपी या मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित होने की तारीख से 24वें दिन से लेकर 25वें दिन तक किया जाएगा।

सीबीएसई की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि अंको का सत्यापन, कॉपी का मूल्यांकन व पुनर्मूल्यांकन के तय समय के अंदर ही किया जाएगा और इसका लाभ ऑनलाइन ही उठाया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद और ऑफलाइन मोड में कोई भी अनुरोध बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि यह महत्वपूर्ण परीक्षा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है।

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम?

सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने का इंतजार सभी छात्रों को है। दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई आगामी सप्ताह 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। बता दें कि परिणाम जारी करने को लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026