---Advertisement---

Central Bank of India में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी पाने का मौका, जानें कब तक और कैसे करें अप्लाई?

Central Bank of India Recruitment 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को नौकरी की तलाश रहती है। कई ऐसे भी योग्य उम्मीदवार होते हैं जो भर्ती से जुड़ी जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पाते और उनकी नौकरी की खोज जारी ही रह जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2024 6:34 अपराह्न

Central Bank of India Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Central Bank of India Recruitment 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को नौकरी की तलाश रहती है। कई ऐसे भी योग्य उम्मीदवार होते हैं जो भर्ती से जुड़ी जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पाते और उनकी नौकरी की खोज जारी ही रह जाती है। ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी साबित हो सकती है।

देश के चर्चित बैंक उपक्रमों में से एक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बिजनेस कॉरस्पान्डेंट सुपरवाइजर के पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक साइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो चुकी है जो कि 10 जून 2024 तक जारी रहेगी।

कैसे करें अप्लाई?

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बिजनेस कॉरस्पान्डेंट सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को www.centralbankofindia.co.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘बिजनेस कॉरस्पान्डेंट सुपरवाइजर भर्ती 2024’ लिंक को क्लिक कर सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करने होंगे। डिटेल दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुन कर आवेदन पूर्ण किया जा सकता है।

आवेदन पूर्ण होने के बाद फॉर्म की कॉपी प्रिंटआउट करा कर क्षेत्रीय प्रमुख, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्वारीघाट रोड, पोलीपाथर, साउथ एवेन्यू मॉल के सामने, जबलपुर, पिन कोड 482008 (MP) के पते पर सबमिट करने के लिए भेजना होगा।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बिजनेस कॉरस्पान्डेंट सुपरवाइजर के पदों पर निकाली गई भर्तियों के डिटेल इस प्रकार हैं-
कुल पद– 5
आवेदन शुल्क– निशुल्क
आयु सीमा-रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के लिए अधिकतम 64 वर्ष व युवा उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष
चयन प्रक्रिया– साक्षात्कार के आधार पर।

शैक्षणिक योग्यता– सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बिजनेस कॉरस्पान्डेंट सुपरवाइजर के पदों पर निकाली गई भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर के क्षेत्र में जानकारी होने के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए/बीई/बीसीए/एमएसई की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा यदि रिटायर्ड बैंक कर्मचारी इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं तो उनके पास ग्रामीण बैंक में कम से कम तीन साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार सेन्ट्रल बैंक की आधिकारिक साइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर जांच कर सकता है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026