---Advertisement---

हालातों पर रोने वालों के मुंह पर तमाचा है Deepali Kannaujia, जानें धोबी की बेटी ने कैसे पाई अमेरिका में पढ़ाई की स्कॉलरशिप?

Deepali Kannaujia को अमेरिकी विदेश विभाग के कैनेडी-लुगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी प्रोग्राम में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 27, 2024 6:46 अपराह्न | Updated: जुलाई 28, 2024 11:59 पूर्वाह्न

Deepali Kannaujia
Follow Us
---Advertisement---

Deepali Kannaujia: अगर जिंदगी में कुछ करने का जज्बा हो तो हालात और स्थिति कोई मायने नहीं रखती है। अगर सच्चे दिल से कुछ पाने की इच्छा की जाए और मेहनत- लगन से उस तक पहुंचने की कोशिश की जाए तो इंसान असंभव काम को भी संभव कर देते हैं। वैसे इस तरह की प्रेरणा देने वाली बातें कही तो बहुत ही जाती हैं लेकिन इन पर कुछ ही लोग खरे उतर पाते हैं। एक ऐसी ही लड़की है जिसने हालातों से लड़ते हुए वो करके दिखा दिया है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इस होनहार लड़की का नाम दीपिका कन्नौजिया है। ये लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

यूपी की गरीब बेटी का चयन अमेरिका में पढ़ाई के लिए हुआ

Deepali Kannaujia की उम्र 16 साल है और वह 10वीं में पढ़ती हैं। दीपिका को अमेरिकी विदेश विभाग के कैनेडी-लुगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी प्रोग्राम में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली है। ये स्कॉलशिप एक साल के लिए चुनिंदा 10वीं के बच्चों को दी जाती है। इसके तहत अब दीपाली एक साल के लिए अमेरिका में पढ़ाई कर सकेंगी। भारत के 30 बच्चों का चुनाव इस प्रोग्राम के तहत हुआ है। इन 30 बच्चों में एक नाम दीपाली का भी है।

दीपाली कन्नौजिया ने मां को दिया सफलता का श्रेय

दीपाली कन्नौजिया काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। वह पैसों के लिए बच्चों को कोचिंग भी देती हैं। दीपाली की मां पेशे से धोबी हैं और कपड़े धोने का काम करती है। दीपाली लखनऊ के गोमती नगर इलाके में रहती हैं। बेटी की इस सफलता से गरीब परिवार काफी खुश है और अगस्त में अपनी बेटी को अमेरिका जाने के लिए तैयार कर रहे हैं। दीपाली ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनती मां सुमन को दिया है। दीपाली के 4 भाई-बहन हैं।दीपाली कन्नौजिया की कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026