---Advertisement---

Department of Post Recruitment 2024: लो जी! 8वीं पास उम्मीदवार के लिए भी निकल गई भर्ती, सैलरी 60000 रुपये से ज्यादा

Department of Post Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक भारतीय डाक विभाग ने स्किल्ड आर्टिसन (Skilled Artisans) के कुल 10 पोस्ट पर भर्ती (Recruitment) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2024 6:46 अपराह्न

Department of Post Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Department of Post Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक भारतीय डाक विभाग ने स्किल्ड आर्टिसन (Skilled Artisans) के कुल 10 पोस्ट पर भर्ती (Recruitment) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए इच्छुक 8वीं पास उम्मीदवार भी भारतीय डाक की आधिकारिक साइट indiapost.gov.in पर जाकर 30 अगस्त से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि डाक विभाग में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये तक की सैलरी उपलब्ध कराई जाएगी।

भर्ती से जुड़े डिटेल

भारतीय डाक विभाग में स्किल्ड आर्टिसन (Skilled Artisans) के पद पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पद– एम.वी मैकेनिक (स्किल्ड) 4 पद, टायरमैन (स्किल्ड) 1 पद, एम.वी इलेक्ट्रिशियन (स्किल्ड) 1 पद, लोहार (स्किल्ड) 3 पद, बढ़ई (स्किल्ड) 1 पद
कुल पोस्ट– 10
आवेदन की अंतिम तिथि– 30 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य, OBC व EWS वर्ग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये व SC/ST, महिला उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क।
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
सैलरी– चयनित होने के बाद 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह (पदानुसार)
शैक्षणिक योग्यता– न्यूनतम 8वीं पास, संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट के साथ एक वर्ष का अनुभव और एम.वी मैकेनिकल ट्रेड के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस

कैसे करें आवेदन?

भारतीय डाक विभाग में स्किल्ड आर्टिसन (Skilled Artisans) के पद पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को अपना आवेदन फॉर्म सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ “सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600-006” के पते पर भेजना होगा।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक साइट indiapost.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026