DOE Result 2025: दिल्ली की क्लास 8,9 और 11 के स्कोरकार्ड को किया गया जारी, इस तरह से करें चेक

DOE Result 2025: दिल्ली के स्कूल के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने क्लास 3 से 9वीं और 11वीं की परीक्षा का स्कोरकार्ड घोषित कर दिया है।

DOE Result 2025

Photo Credit: Google

DOE Result 2025: आज शनिवार को दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 3 से 9वीं और 11वीं की सालाना परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दिल्ली के छात्रों को अपने परिणाम का लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के इंतजार को समाप्त कर दिया है। ऐसे में जिन छात्रों ने इस बार परीक्षा दी थी, वो अपना डीओई परिणाम 2025 आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियली वेबसाइट edudel.nic.in है। यहां पर छात्रों को अपनी छात्र आईडी के साथ अपनी जन्म तिथि भी दर्ज करनी होगी।

DOE Result 2025 इस तरह से करें चेक

आपको बता दें कि डीओई परिणाम 2025 चेक करने के लिए छात्रों को कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

इस प्रिंट के जरिए आगे चलकर छात्र स्कूल से प्रोविजनल सर्टिफिकेट और आधिकारिक मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

डीओई परिणाम 2025 से पहले शिक्षा निदेशालय ने जारी किया था नोटिस

मालूम हो कि DOE Result 2025 घोषित होने से पहले शिक्षा निदेशालय ने एक खास नोटिस जारी किया था। शिक्षा निदेशालय ने अपने नोटिस में कहा, यह देखा जा रहा है कि कुछ व्यक्ति/संगठन/संस्थाएँ स्कूलों में दाखिले को सुरक्षित करने के लिए अभिभावकों को प्रभावित करने या गारंटी देने का झूठा दावा कर रहे हैं। आम जनता को सूचित किया जाता है कि इस तरह के दावे भ्रामक हैं और ऐसी अवैध संस्थाओं से जुड़ने या उनकी सेवाएँ लेने के प्रति आगाह किया जाता है।’

Exit mobile version