---Advertisement---

DRDO DMRL Recruitment 2024: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

DRDO DMRL Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन (DRDO) की ओर से सरकारी नौकरी की वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 22, 2024 4:03 अपराह्न

DRDO Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

DRDO DMRL Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन (DRDO) की ओर से नौकरी की वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इसके तहत विभाग के रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (DMRL) ने रिक्त पड़े अप्रेंटिस के 127 पदों पर वैकेंसी की जानकारी दी है। इसमे फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टर्नर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व मशीनिस्ट जैसे कई प्रतिष्ठित पद हैं।

DMRL द्वारा आयोजित की जा रही अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक साइट www.apprenticeshipindia.gov.in या drdo.gov.in पर जाकर 31 मई से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (DMRL) की ओर से अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in या drdo.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद DRDO भर्ती परीक्षा 2024 लिंक को क्लिक करना होगा।

DRDO भर्ती परीक्षा 2024 लिंक खुलने के बाद उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक डिटेल को दर्ज कर अपना पंजीकरण कर सकता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड और निर्धारित की गई शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विक्लप को चुन कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

डीआरडीओ के तहत रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (DMRL) की ओर से आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 127 (फिटर- 20, टर्नर- 08, मशीनिस्ट- 16, वेल्डर- 04, इलेक्ट्रीशियन- 12, इलेक्ट्रॉनिक्स- 04, कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 60, कारपेंटर- 02 और बुक बाइंडर- 01)

चयन प्रक्रिया– डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर।

आयु सीमा– अधिकतम 55 साल

शैक्षणिक योग्यता– इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य है।

शुल्क– इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 200 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026