---Advertisement---

DU के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने का मौका, आवेदन नि:शुल्क; जानें भर्ती से जुड़े सभी डिटेल

DU Rajdhani College Recruitment 2024: राजधानी के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के राजधानी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकली है। कॉलेज की आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2024 तक चलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 21, 2024 5:59 अपराह्न

DU Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

DU Rajdhani College Recruitment 2024: राजधानी के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के राजधानी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकली है। कॉलेज की आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2024 तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित की गई तिथि के पहले नि:शुल्क रूप से आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर भर्ती में शामिल होने की पात्रता हासिल कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के राजधानी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 रिक्त पोस्ट पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करना बेहद सरल है। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय या राजधानी कॉलेज के आधिकारिक साइट du.ac.in या rajdhanicollege.ac.in पर जाना होगा।

आधिकारिक साइट पर जाने के बाद New Vacancies लिंक पर क्लिक कर Recruitment: Assistant Professor (Colleges) पर जाना होगा। इसके बाद यहां मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें और फॉर्म को पूर्णत: भर के स’बमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया का पालन कर आप आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के राजधानी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 62
आवेदन शुरू– 6 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि– 6 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क– नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर
आयु सीमा– सरकारी नियमानुसार
शैक्षणिक योग्यता– मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और NET पास या टॉप 500 रैंक वाले विश्वविद्यालयों से पीएचडी की डिग्री

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय या राजधानी कॉलेज के आधिकारिक साइट du.ac.in या rajdhanicollege.ac.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026