DNP India Hindi

क्या 17 April को जारी होगा GSEB HSC Result 2025? गुजरात शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को किया सतर्क; जानें रिजल्ट चेक करने का स्टेप वाय स्टेप पूरा प्रोसेस

GSEB HSC Result 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

GSEB HSC Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों को बड़ी जानकारी दी है, दरअसल सोशल मीडिया पर गुजरात बोर्ड का एक प्रेस नोट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लिखा गया है कि GSEB HSC Result 2025 का रिजल्ट 17 अप्रैल को जारी होगा, जिसे लेकर अब गुजरात बोर्ड ने छात्रों को सतर्क किया है, और इस प्रेस नोट को फर्जी बताया है। बताते चले कि 10वीं और 12वीं, 11 मार्च से 22 मार्च 2025 और 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। चलिए आपको बताते है, इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कब जारी होगा जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2025?

बता दें कि गुजरात बोर्ड में बैठे लाखों छात्र 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिसे लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि नतीजे कल यानि 17 अप्रैल 2025 को जारी होंगे। हालांकि बोर्ड ने इसे फैक खबर बताई है, और इसे लेकर छात्रों को अलर्ट किया है कि वह इन बातों पर ध्यान ना दें। अगर कुछ सालों के ट्रेंड की बात करें तो इस महीने के आखिरी चक गुजरात शिक्षा बोर्ड द्वारा “GSEB HSC Result 2025 जारी किए जा सकते है। फेक खबर को लेकर बोर्ड ने कहा कि गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। यह अधिसूचित किया जाता है कि यह प्रेस विज्ञप्ति फर्जी है।”

ऐसे चेक करें GSEB HSC Result 2025

Exit mobile version