---Advertisement---

HPBOSE 10th 12th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित होगा? पहले ये जान लें, तभी मोबाइल पर देख पाएंगे स्कोरकार्ड

HPBOSE 10th 12th Result 2025: वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर देगा। मालूम हो कि HPBOSE बोर्ड सचिव की ओर से एक बयान में कहा गया है कि परीक्षाओं के कॉपी मूल्यांकन की औपचारिकताएं और परिणाम घोषणा से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के बाद 15 मई तक दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 12, 2025 3:37 अपराह्न

HPBOSE 10th 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

HPBOSE 10th 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का वार्षिक रिजल्ट जारी करने वाला है। संकेत मिल रहे हैं कि इसे लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

जानकारी हो कि इस साल हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 22 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च 2025 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। HPBOSE बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के अनुसार 8 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद Himachal Pradesh School Education Board अगली प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर देगा। यानी बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषणा के काम में तेजी लाई जाएगी।

कब आएगा HPBOSE Result 2025

आपको बता दें कि वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर देगा। मालूम हो कि HPBOSE बोर्ड सचिव की ओर से एक बयान में कहा गया है कि परीक्षाओं के कॉपी मूल्यांकन की औपचारिकताएं और परिणाम घोषणा से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के बाद 15 मई तक दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

ऐसे में आज 12 मई है तो उम्मीद है कि अब किसी भी समय परिणाम जारी होने की तिथि घोषित हो सकती है। हालांकि बोर्ड सचिव की ओर से दी गई संभावित तिथियों के अनुसार अभी तीन दिन का समय बाकी है। लेकिन परिणाम किसी भी समय जारी होने की संभावना अभी भी बनी हुई है। जिसे नकारा नहीं जा सकता है। आइए जानते हैं कि परिणाम घोषित होने के बाद आप HPBOSE Result 2025 Link के जरिए HP Board Class 10th 12th Result 2025 कैसे चेक कर पाएंगे, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

HP Board Class 12th Result 2025 ऐसे कर पाएंगे चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें।

  • छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • अब कैप्चा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।

ये भी पढ़ें: PSEB 10th 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज आएगा? तो फिर 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? पूरी जानकारी यहां

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026