---Advertisement---

HPSC HCS Recruitment 2026: हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें कितनी वैकेंसी और कैसे करें आवेदन

HPSC HCS Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचपीएससी एचसीएस भर्ती 2026 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। वहीं, एचपीएससी एचसीएस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए मेन्स एग्जाम 27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित होंगे। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत हरियाणा में एसडीएम, डीएसपी, एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे कई अहम पद भरे जाएंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 2, 2026 9:06 अपराह्न

HPSC HCS Recruitment 2026
Follow Us
---Advertisement---

HPSC HCS Recruitment 2026: अगर आप हरियाणा में प्रतिष्ठित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत हरियाणा में एसडीएम, डीएसपी, एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे कई अहम पद भरे जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी हरियाणा सिविल सर्विस ज्वाइन करना चाहते हैं, वो एचपीएससी एचसीएस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा।

HPSC HCS Recruitment 2026: किन पदों के लिए कितनी वैकेंसी?

पद का नाम वैकेंसी डिटेल्स
एचसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच)24
डीएसपी08
डीएफसीएस02
ईटीओ27
एईटीओ22
एआरसीएस03
टीएम07
ए क्लास नायब तहसीलदार (अप्रेंटिस)05
ए क्लास तहसीलदार (अप्रेटिंस)03
डीएफएसओ01
कुल102

 

हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती 2026: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

मालूम हो कि हरियाणा सिविल सर्विस 2026 भर्ती परीक्षा के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ साइंस, बैचलर ऑफ कॉमर्स या फिर किसी भी संकाय में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हों। एचपीएससी एचसीएस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए 1 जनवरी 2026 के आधार पर अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है। हालांकि, अभ्यर्थी डीएसपी पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो अधिकतम आयु सीमा 27 साल निर्धारित की गई है।

ध्यान रहें कि एचपीएससी एचसीएस रिक्रूटमेंट 2026 परीक्षा में, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट प्रदान की गई है। हरियाणा सिविल सर्विस 2026 भर्ती अभियान के तहत कुल 102 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। जिसमें डीएसपी से लेकर तहसीलदार जैसे कई अहम पद शामिल किए गए हैं। हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती 2026 परीक्षा आवेदन शुल्क आदि जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एचपीएससी एचसीएस रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन पढ़ें।

एचपीएससी एचसीएस भर्ती 2026: परीक्षा कैलेंडर घोषित

आपको बता दें कि हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर यह है कि, एचपीएससी ने पहले ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचपीएससी एचसीएस भर्ती 2026 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। वहीं, एचपीएससी एचसीएस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए मेन्स एग्जाम 27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित होंगे।

 

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026