ICSE, ISC Result 2026: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (आईसीएसई/आईएससी) 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल को खत्म होने वाली हैं। इनसे पहले इस बार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 30 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अभी से स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं के नतीजे का इंतजार करने लगे हैं। बता दें कि इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम काउंसिल फ़ॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (सीआईएससीई) द्वारा जारी किया जाएगा। आम तौर पर आईसीएसई और आईएससी परीक्षा के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाते रहे हैं। हालांकि, इस साल इन दोनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट अप्रैल 2026 तक घोषित होने की सबसे ज़्यादा संभावना दिख रही है।
आईसीएसई,आईएससी रिजल्ट 2026 कब जारी होंगे?
आपको बता दें कि आईसीएसई,आईएससी रिजल्ट 2026 कब जारी होंगे? इस संबंध में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन, पिछले रुझानों को देखते हुए रिजल्ट की संभावित तारीख को लेकर बात करें तो, सीआईएससीई ने 2025 में 30 अप्रैल को और 2024 में 6 मई को नतीजे घोषित किए थे। इसी पैटर्न के आधार पर देखा जाए तो आईसीएसई और आईएससी 2026 रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ़्ते या मई के पहले हफ़्ते में जारी होने की उम्मीद है।
परीक्षा में फेल हुए छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कर सकेंगे आवेदन
जिन स्टूडेंट्स ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई/आईएससी) वार्षिक परीक्षा 2026 दी है, वे अपने नतीजे काउंसिल फ़ॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (सीआईएससीई) की आधिकारिक वेबसाइट्स results.cisce.org और cisce.org पर देख सकेंगे। इसके बाद छात्र या उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से ही रिजल्ट की जांच के साथ मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर पाएंगे। मालूम हो कि आईसीएसई,आईएससी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे अपनी उत्तर पुस्तिका को रीचेक करवा सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा में फेल हुए छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा में भाग लेकर एग्जाम को पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं। आईसीएसई,आईएससी रिजल्ट 2026 से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डीएनपी इंडिया हिंदी पर नज़र रखें। जैसे ही आईसीएसई,आईएससी रिजल्ट 2026 अपडेट्स उपलब्ध होंगी, आप उन्हें यहाँ पढ़ सकेंगे।
