---Advertisement---

NIRF 2024 Ranking में सरकारी ही नहीं इन प्राइवेट विश्वविद्यालयों ने भी टॉप 10 में बनाई जगह, देखें पूरी लिस्ट

NIRF 2024 Ranking: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानि (NIRF) ने देशभर के सभी टॉप कॉलेजों, महाविद्यालयों की रैंकिंग जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2024 12:43 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2024 2:24 अपराह्न

NIRF 2024 Ranking
Follow Us
---Advertisement---

NIRF 2024 Ranking: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानि (NIRF) ने देशभर के सभी टॉप कॉलेजों, महाविद्यालयों की रैंकिंग जारी कर दी है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी थी। वहीं इससे जुड़ी सभी जानकारी nirfindia.org की वेबसाइट पर मौजूद है। एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों और इंजीनियरिंग, प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा जैसे विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों सहित 13 श्रेणियां शामिल हैं। NIRF द्वारा जारी टॉप 10 रैकिंग में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज ने भी अपनी जगह बनाई है।

इन प्राइवेट विश्वविद्यालयों ने टॉप 10 में बनाई जगह

गौरतलब है कि NIRF द्वारा जारी रैंकिंग में भारत में Manipal academy of higher education चौथे स्थान पर है। यह भी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। इसके अलावा Amrita Vishwa Vidyapeetham, Coimbatore सातवें स्थान पर है। वहीं VIT, Vellore 10वें स्थान पर है।

यह है भारत की टॉप 10 कॉलेज

एनआईआरएफ द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज को देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का खिताब दिया गया है।

  • मिरांडा हाउस – दिल्ली
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज – दिल्ली
  • राम कृष्ण मिशन विवेकानन्द सेंटेनरी कॉलेज- कोलकाता
  • आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज- दिल्ली
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज- कोलकाता
  • पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज- कोयंबटूर
  • लोयोला कॉलेज- चेन्नई
  • किरोड़ीमल कॉलेज- दिल्ली
  • लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन- दिल्ली

भारत के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज

  • एम्स- नई दिल्ली
  • पीजीआईएमईआर- चंडीगढ़
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज- वेल्लोर
  • एनआईएमएचएनएस- बेंगलुरु
  • जेआईपीजीएमईआर- पुडुचेरी

आपको बता दें कि हर साल एनआईआरएफ टॉप विश्वविद्यालयों, कॉलेजों समेत अनुसंधान संस्थानों, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा जैसे विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों सहित 13 श्रेणियां की रैंकिंग जारी करता है। मालूम हो कि इसकी जानकारी खुद बीते दिन यानि 12 अगस्त को शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान द्वारा दी गई थी। इसके अलावा कई ऐसे विश्वविद्यालय ऐसे भी ही जिनकी टॉप रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Nitish Kumar

मार्च 30, 2026

Ganga Expressway

मार्च 30, 2026