---Advertisement---

India Post GDS Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट में 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी निकाली है। इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 के जुलाई सत्र को लेकर आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 27, 2026 1:51 अपराह्न

India Post GDS Vacancy 2026
Follow Us
---Advertisement---

India Post GDS Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 के जुलाई सत्र को लेकर आधिकारिक वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में 25 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढें।

India Post GDS Vacancy 2026: आवेदन डिटेल्स

मालूम हो कि सरकारी नौकरी इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं पड़ेगा। चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए इ्च्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण 31 अगस्त 2026 से लेकर 19 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे। इसके बाद 2 सितंबर से 21 सितंबर तक आवेदन जमा किया जा सकेगा। वहीं, अभ्यर्थी आवेदन में सुधार 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे। इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। जिसको लेकर भारतीय डाक विभाग जीडीएस वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन में जानकारी साझा की है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए अगर आप आवेदन करना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले यह जान लें कि इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थी का 10 वीं पास होना अनिवार्य है। ध्यान रहें कि दसवीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय होना आवश्यक है। इसके अलावा जिस डाक सर्किल के लिए अभ्यर्थी की ओर से आवेदन किया जा रहा है, वहां का स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरुरी है। साथ ही, अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है। साइकिल चलाने की जानकारी भी इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन में आवश्यक शर्तों में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों को उच्च शैक्षणिक योग्यता का अलग से कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। यानी अगर किसी अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, इसके बावजूद उच्च शिक्षा के आधार पर अतिरिक्त प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026