---Advertisement---

JAC 10th 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई में कब होगा जारी? जानें Jharkhand Board Result से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

JAC 10th 12th Results 2025: पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे 19 अप्रैल और 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे। ऐसे में इस साल बोर्ड रिजल्ट जारी करने में देरी कर रहा है। इसके पीछे चाहे जो भी कारण हो। ताजा अपडेट के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी के एजुकेशन सेक्शन पर बने रहें।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 10, 2025 10:45 पूर्वाह्न

JAC 10th 12th Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

JAC 10th 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने की संभावित तारीखों को लेकर तमाम तरह की अटकलें सोशल मीडिया पर गर्म हैं। लेकिन सच्चाई से किसी को सरोकार नहीं दिख रहा है। जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि JAC 10th 12th Results 2025 कब जारी होगा? ऐसे में नीचे इस खबर में इन सवालों के जवाब साझा करने की कोशिश की जा रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं 12वीं रिजल्ट से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां आपके लिए साझा की जा रही हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

JAC 10th 12th Results 2025 ताजा अपडेट्स

सबसे पहले यह जान लें कि इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। हालांकि JAC 10th 12th Results 2025 की घोषणा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Jharkhand Board Result से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर नजर बनाए रखें। वहीं, ताजा अपडेट के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी के एजुकेशन सेक्शन पर बने रहें।

Jharkhand Board Result 2025 कब आएगा

आपको बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे 19 अप्रैल और 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे। ऐसे में इस साल बोर्ड रिजल्ट जारी करने में देरी कर रहा है। इसके पीछे चाहे जो भी कारण हो। जिसकी जानकारी बोर्ड की ओर से ही दी जाएगी।

हालांकि, कुछ दिनों पहले तक मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आती रही हैं कि JAC 10th Result 2025 मई के पहले सप्ताह में दोपहर 12:00 बजे जारी किए जाएंगे, जिसके बाद उसी दिन दोपहर 1:15 बजे JAC 12th Result 2025 के नतीजे जारी किए जाएंगे। सच तो यह है कि मई का पहला सप्ताह भी बीत चुका है। इसके बावजूद Jharkhand Board Result 2025 जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज नहीं आएगा! फिर कब आएगा? जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026