---Advertisement---

JAC 10th Result 2025: अब इस सप्ताह आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट! ये है ठोस वजह…जानें लेटेस्ट अपडेट

JAC 10th Result 2025: जैक बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद, चाहे वह छात्र हो या अभिभावक, वे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन माध्यम से केवल मार्कशीट की कॉपी ही डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि उन्हें संबंधित स्कूलों से ही ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 23, 2025 5:54 अपराह्न

JAC 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। यह जानकर छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठेंगे। हालांकि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस साल के मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा में देरी कर रहा है। जबकि पिछले साल JAC 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। ऐसे में पिछले सालों के ट्रेंड के तहत चल रही खबरों पर विराम लग गया है कि JAC 10th Result 2025 इन्हीं तारीखों के आसपास जारी किया जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि JAC जल्द से जल्द झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों को खुशखबरी दे सकता है।

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब होगा जारी?

मालूम हो कि इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इसके अलावा अगर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की बात करें तो यह 25 मार्च तक पूरी हो गई थीं। परीक्षा में राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

हकीकत यह है कि JAC 10th Exam 2025 संपन्न हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन JAC अब तक Jharkhand Board Matric Board Result 2025 घोषित करने में विफल रहा है। वहीं पिछले वर्षों की बात करें तो JAC 10वीं 2024 का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था।

ताजा अपडेट यह है कि बोर्ड तेजी से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा, रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा या जानकारी साझा नहीं की गई है कि वो JAC 10th Result 2025 कब जारी करेंगे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में या फिर मई के तीसरे या आखिरी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

कैसे चेक करें JAC 10th Result 2025

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके जेएसी 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। इसके बाद, उम्मीदवार जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर सक्रिय लिंक पर JAC Class 10th Result 2025 की जांच कर सकेंगे। साथ ही, मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

ध्यान रहे कि बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद, चाहे वह छात्र हो या अभिभावक, वे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन माध्यम से केवल मार्कशीट की कॉपी ही डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि उन्हें संबंधित स्कूलों से ही ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। जिसे बोर्ड द्वारा JAC 10th Result 2025 जारी होने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल को भेज दिया जाएगा।

वेबसाइट से JAC Class 10th Result 2025 चेक करने की स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  • छात्र रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • अब आपका JAC 10th Result स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2025: क्या सच में अब इस तारीख को आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026