JEE Main 2026 Result: लाखों छात्रों का इंतजार NTA जल्द कर सकता है खत्म, जेईई का रिजल्ट इस लिंक से करें डाउनलोड; इस बात का रखें ध्यान

JEE Main 2026 Result: सोमवार को जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो सकता है। एनटीए उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दे सकता है। ऐसे में आप इस आसान तरीके से अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Result

Photo Credit: Google

JEE Main 2026 Result: मार्च से लेकर अप्रैल तक का टाइम परीक्षा और फिर परिणाम का होता है। ऐसे में जेईई मेन 2026 रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। ऐसे में कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सैंकड़ों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत प्रदान कर सकता है। बताया जा रहा है कि सोमवार 20 अप्रैल को जेईई मेन 2026 रिजल्ट को घोषित किया जा सकता है। जेईई यानी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के सेशन-2 का परिणाम अगले कुछ पलों में सामने आ सकता है।

जेईई मेन 2026 रिजल्ट को इन स्टेप्स के जरिए कर सकते हैं चेक

बता दें कि जेईई मेन 2026 रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जी हां, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

वहीं, उम्मीदवारों का जेईई मेन स्कोरकार्ड, उनकी 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट या मार्कशीट में लिखे नाम के अनुसार तैयार किया जाएगा। जेईई मेन 2026 के अंतिम NTA स्कोर की एक कॉपी, उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ई-मेल पते पर भेजी जाएगी।

जेईई मेन 2026 रिजल्ट के बाद फाइनल स्कोर को ऐसे करें कैलकुलेट

बता दें कि जेईई मेन 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 13 अप्रैल 2026 को बंद कर दी गई थी। वहीं, पेपर I के लिए लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। जबकि पेपर 2 के लिए 54953 उम्मीदवार उपस्थित हुए। एनटीए के अनुसार, जेईई मेन के पेपर 1 और पेपर 2 के स्कोर की गणना अंतिम आंसर-की का उपयोग करके की जाती है। सबसे पहले, जेईई मेन 2026 रिजल्ट की मार्किंग स्कीम के आधार पर वास्तविक अंकों की गणना की जाती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है।

Exit mobile version