---Advertisement---

JEE Mains Result 2026: फरवरी की इस तारीख को जारी हो सकता जेईई मेन का रिजल्ट! यहां पढ़ें सब कुछ

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। नतीजे चेक करने के लिए अभ्यर्थी को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का इस्तेमाल करना होगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 11, 2026 7:32 अपराह्न

JEE Mains Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई जानकारी सामने आई है। इससे पहले यह जानना जरूरी है कि नतीजे जारी होने के बाद, परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। परिणाम के साथ फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ भी जारी होने की संभावना है। निजी हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ डिजिटल के ई-पोर्टल (इंडियाटीवी डॉट इन) पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के सूत्रों के हवाले से जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम के रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि संबंधित एक खबर प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि ”एनटीए के सूत्रों ने इंडिया टीवी डिजिटल को बताया कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा रिजल्ट कल, 12 फरवरी को जारी किए जाएंगे। इसमें आगे बताया गया है कि, सूत्रों के मुताबिक, जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर-की दोपहर तक जारी कर दी जाएगी, और रिजल्ट शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।”

JEE Mains Result 2026: कैसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की?

आपको बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिज़ल्ट देखने के लिए, अभ्यर्थी को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का इस्तेमाल करना होगा। 21 जनवरी से 29 जनवरी तक चले इस एग्जाम में 13.5 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। प्रोविजनल-की के लिए ऑब्जेक्शन पीरियड खत्म हो गया है, और अब फाइनल-की और स्कोरकार्ड का इंतज़ार है, जिन पर छात्रों द्वारा करीब से नज़र रखी जा रही है। हालांकि, रिज़ल्ट आने के बाद अपने स्कोरकार्ड आसानी से देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से देखें।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट: कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • रिजल्ट जारी होने के बाद, होमपेज पर मौजूद जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार मांगे गए विवरण को भरकर सबमिट करें।
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

 

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026