jharkhand Students Protest: JPSC-JSSC विवाद पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी बंद, कई इलाकों में चक्का जाम 

jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से यह बंद सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक बुलाया गया है।

jharkhand Students Protest

Picture Credit: Google

jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से यह बंद सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक बुलाया गया है।

कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया

राजधानी रांची में बंद का असर सुबह से ही कई इलाकों में दिखाई देने लगा। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे और विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करते नजर आए।किशोरगंज और किशोरी यादव चौक के आसपास प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया।
वहीं रातू रोड और हरमू चौक पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई स्थानों पर चक्का जाम की स्थिति बनने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 स्कूलों को भी परिस्थितियों का आकलन कर अपने स्तर पर निर्णय लेने की सलाह दी गई है

भाजपा नेतृत्व के अनुसार बंद के दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। एंबुलेंस और स्वास्थ्य सेवाओं को आवाजाही की छूट दी गई है। साथ ही देवघर जाने वाले कांवड़ियों के वाहनों को भी बंद से बाहर रखा गया है।कानून-व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूलों को भी परिस्थितियों का आकलन कर अपने स्तर पर निर्णय लेने की सलाह दी गई है। फिलहाल रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बंद को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। प्रदर्शन वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और यातायात सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट-रांची से सुनील पोद्दार की रिपोर्ट

Exit mobile version