Jharkhand Students Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में फिर उबाल! 24 जिलों में हेमंत सरकार के खिलाफ पुतला दहन का ऐलान

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। रिफॉर्म मंच ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को और धार देने का ऐलान किया है।राँची प्रेस क्लब में गुरुवार रात 8 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से छात्रों की मांगों को लेकर अब तक जो कदम उठाए गए हैं, उनसे वे संतुष्ट नहीं हैं।

Jharkhand Students Protest

Picture Credit: Google

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। रिफॉर्म मंच ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को और धार देने का ऐलान किया है।राँची प्रेस क्लब में गुरुवार रात 8 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से छात्रों की मांगों को लेकर अब तक जो कदम उठाए गए हैं, उनसे वे संतुष्ट नहीं हैं।

सिर्फ परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है

“सरकार ने छात्रों के साथ धोखा किया है। सिर्फ परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है। भर्ती प्रक्रिया में स्थायी और पारदर्शी सुधार जरूरी है।” छात्र नेताओं का आरोप है कि JPSC-JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को ठोस और स्थायी कदम उठाने होंगे।
रिफॉर्म मंच ने कहा कि भविष्य में होने वाली सभी सरकारी नियुक्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों, इसके लिए भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार आवश्यक है।“हमारी मुख्य मांग है कि पूरे मामले की CBI जांच हो। आज कोर्ट में सरकार की तरफ से जिस तरह का पक्ष देखने को मिला, उससे छात्र संतुष्ट नहीं हैं।”रिफॉर्म मंच के मुताबिक, इसी विरोध में अब आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का फैसला लिया गया है। मंच ने घोषणा की है कि कल राज्य के सभी 24 जिलों में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

24 जिलों में सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा

“जब तक भर्ती व्यवस्था में जरूरी सुधार नहीं होते और छात्रों को ठोस आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। कल 24 जिलों में सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा।”
छात्र नेताओं का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल किसी एक परीक्षा को लेकर नहीं है, बल्कि झारखंड की पूरी भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग को लेकर है।
अब रिफॉर्म मंच के इस नए ऐलान के बाद सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और छात्र आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है, यह देखने वाली बात होगी।

राँची से सुनील पोद्दार की रिपोर्ट।

Exit mobile version