JKBOSE Class 11th Result 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 11वीं रिजल्ट जारी, जानें कैसे व कहां से मिलेगा स्कोरकार्ड

JKBOSE Class 11th Result 2026: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 11वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह रिजल्ट विंटर ज़ोन के लिए हैं। जेकेबीओएसई 11वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर विषय में मिले अंक और अन्य ज़रूरी जानकारी शामिल है।

JKBOSE Class 11th Result 2026

Google Image

JKBOSE Class 11th Result 2026: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने क्लास 11वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपना स्कोरकार्ड जेकेबीओएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। ये नतीजे विंटर ज़ोन के लिए हैं। परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2025 में हुई थीं। जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 11वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,469 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, और अब जेकेबीओएसई की ओर से नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा दी गई ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर विषय में मिले नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी शामिल है। जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा 2026 के नतीजे चेक व स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

JKBOSE Class 11th Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड?

जेकेबीओएसई कक्षा 11वीं रिजल्ट 2026: पुनर्मूल्यांकन का कब मिलेगा मौका?

मालूम हो कि जो छात्र जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी जेकेबीओएसई कक्षा 11वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट में कोई गलती पाते हैं, वे सीधे अपने विद्यालय या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। ध्यान दें कि मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूल से ली जा सकती है। इसके अलावा, जो छात्र जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 11वीं रिजल्ट 2026 या मार्कशीट पर दिए गए नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास जेकेबीओएसई कक्षा 11वीं रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का ऑप्शन होगा। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही इस बारे में छात्रों को जानकारी देने के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक अलग नोटिफिकेशन जारी करेगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड क्लास 11वीं रिजल्ट से संबंधित अन्य जानकारी के लिए छात्रों को जेकेबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Exit mobile version