---Advertisement---

जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी पाने का मौका, सैलरी 60000 से भी ज्यादा; जानें भर्ती से जुड़े सभी डिटेल

Kerala PSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल केरल लोक सेवा आयोग (PSC) की ओर से जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ग्रेड II (SR From ST Only) के 9 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2024 4:11 अपराह्न

Kerala PSC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Kerala PSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल केरल लोक सेवा आयोग (PSC) की ओर से जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ग्रेड II (SR From ST Only) के 9 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

केरल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 31100 रुपये से लेकर 66800 रुपये तक की सैलरी का भुगतान किया जाएगा। केरल PSC की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

केरल लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ग्रेड II (SR From ST Only) के पद पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को वैकेंसी (Vacancy) फॉर्म भरना होगा।

वैकेंसी फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आयोग की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘भर्ती 2024’ लिंक को क्लिक करना होगा जिसके बाद ‘ऑनलाइन आवेदन लिंक’ मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार यहां मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें व आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। इसके बाद तय किए गए आकार के अनुसार अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और ‘सबमिट’ विकल्प को चुन कर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

केरल लोक सेवा आयोग द्वारा जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ग्रेड II (SR From ST Only) के कुल 9 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

विभाग– स्वास्थ्य
जिला के आधार पर रिक्तियां– आलाप्पुड़ा- 02, पालक्काड़- 02, त्रिस्सूर- 02, कोड़िकोड- 02, कन्नूर- 01 (कुल 9 पद)

शैक्षणिक योग्यता
सामान्य- मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान विषय के साथ प्लस 2 उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा।
तकनीकी- स्वास्थ्य सेवा निदेशक या केरल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान द्वारा संचालित स्वास्थ्य निरीक्षक पाठ्यक्रम में डिप्लोमा।
इसके अलावा केरल पैरामेडिकल काउंसिल के पंजीकरण होना चाहिए।

आयु सीमा– इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की 18 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (जन्मतिथि 02/01/1983 से 01/01/2006 के बीच)

चयन प्रक्रिया– सीधी भर्ती

नोट– भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए केरल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.keralapsc.gov.in) पर विजिट करें।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026